ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

अगर बच गई हो रात की रोटियां तो उसे फेंके नहीं..ऐसे बनाएं स्पेशल डिश

DESK: रोज−रोज एक ही तरह का खाना खाकर अक्सर लोग बोर हो जाते है. ऐसे में मन करता है कुछ अलग खाने का. अगर आप भी कुछ नया खाना चाहती हैं तो इसके लिए आपको मार्केट जाने की कोई

अगर बच गई हो रात की रोटियां तो उसे फेंके नहीं..ऐसे बनाएं स्पेशल डिश
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: रोज−रोज एक ही तरह का खाना खाकर अक्सर लोग बोर हो जाते है. ऐसे में मन करता है कुछ अलग खाने का. अगर आप भी कुछ नया खाना चाहती हैं तो इसके लिए आपको मार्केट जाने की कोई जरुरत नहीं है. आप बचे हुए खाने से भी आसानी से स्पेशल डिश बना सकती हैं.  खासकर जब रात की रोटियां बच जाएं तो परेशान होने की बिल्कुल जरुरत नहीं है. आज हम आपको बताएंगे रात की बची रोटियों का इस्तेमाल कैसे करें और कैसे इन रोटियों से कैसे बनाएं 'चटपटे नूडल्स'.


आवश्यक सामग्री :


    - लगभग 5 से 6 रोटियां ( लंबाई में कटी हुई)

    -  हरी मिर्च (2 बारीक कटी हुई)

    - 1छोटा प्याज (बारीक कटा हुआ)

    - तीन टमाटर (बारीक कटे हुए )

    - 1 गाजर (लेंथ वाइज कटी हुई ) 

    - सोया सॉस ( एक टेबलस्पून ) 

     - धनिया पाउडर (एक टेबलस्पून) 

    - लाल मिर्च पाउडर ( एक टीस्पून )

    - हल्दी पाउडर ( एक  टीस्पून )

    - गरम मसाला ( एक  टीस्पून )

    - नमक- स्वादानुसार

    - गार्निशिंग के लिए धनिया पत्ती

   -  तेल ( एक टेबलस्पून)



चटपटे नूडल्स बनाने की विधि :-


स्टेप 1  - कड़ाही में तेल गर्म करें। उसमें प्याज और हरी मिर्च डालकर 3 मिनट तक फ्राई करें।


स्टेप 2 - जब प्याज का रंग हल्का ब्राउन हो जाए तो उसमें  गाजर और टमाटर के बारीक़ कटे हुए टुकड़े डालकर 5 मिनट तक फिर फ्राई करें।


स्टेप  3 - जब सभी सब्जियां अच्छी तरह से  फ्राई हो  जाए तब आप उसमें स्वादानुसार  नमक और सभी मसाले डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।


 स्टेप 4 -  थोड़ी देर बाद  उसमें सोया सॉस डालकर अच्छे से मिलाएं।और लास्ट में रोटी के दुकड़े डालकर अच्छे से मिक्स कर लें 


आपका चटपटा नूडल्स बनकर तैयार है आप चाहे तो इसपर धनिया के कुछ पत्ते डालकर गरमा गरम सर्व कर सकते हैं.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें