ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

ऱणबीर-आलिया की शादी की आ गयी तस्वीरें: दुल्हे ने दुल्हन को किया Kiss, 100 करोड़ में बेची गयी वेडिंग की वीडियो

DESK: बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक रणबीर कपूर औऱ आलिया भट्ट की जिंदगी का सबसे अहम क्षण आ गया. आलिया भट्ट अपने क्रश रणबीर की दुल्हनिया बन गयीं. मुंबई के पाली हिल स्थित

ऱणबीर-आलिया की शादी की आ गयी तस्वीरें: दुल्हे ने दुल्हन को किया Kiss, 100 करोड़ में बेची गयी वेडिंग की वीडियो
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक रणबीर कपूर औऱ आलिया भट्ट की जिंदगी का सबसे अहम क्षण आ गया. आलिया भट्ट अपने क्रश रणबीर की दुल्हनिया बन गयीं. मुंबई के पाली हिल स्थित घर 'वास्तु अपार्टमेंट' में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी के पवित्र बंधन में बंध गये. पंजाबी रीति रिवाज से शादी तो शाम होने से पहले ही पूरी हो गयी थी. लेकिन इस कपल की वेडिंग फोटो अब सामने आ गयी है. वैसे अगर आपको इस बहुचर्चित जोड़ी की शादी की वीडियो देखनी हो तो थोड़ा इंतजार कीजिये. खबर ये है कि रणबीर-आलिया की वेडिंग अगले महीने OTT पर स्ट्रीम की जाएगी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक बड़े OTT प्लेटफार्म को इस शादी के वीडियो के राइट्स लगभग 100 करोड़ रूपये में बेचे गये हैं.


बेहद खूबसूरत लग रही जोड़ी 

आलिया-रणबीर की शादी के बाद कपल की जो तस्वीरें सामने आयी हैं उनमें दोनों बेहद खूबसूरत लग रहे हैं. दुल्हा-दुल्हन के लिबास में दोनों परफेक्ट कपल लग रहे हैं. रणबीर और आलिया की साथ में तस्वीरें पहले भी सामने आती रही हैं लेकिन वेडिंग की तस्वीर तो सबसे खास है. वेडिंग की एक तस्वीर में आलिया के क्रश रणबीर उन्हें किस कर रहे हैं. वेडिंग के दौरान आलिया ने पेस्टल कलर का लंहगा पहना है. उनकी हेयरस्टाइल भी अलग है. आलिया ने बॉलीवुड की दूसरी दुल्हनों से अलग तरीके का हेयर स्टाइल रखा.


इससे पहले आज दिन में ही रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी के बंधन में बंध गए. डेस्टिनेशन वेडिंग के बजाय इस जोड़े ने अपने पाली हिल स्थित घर वास्तु अपार्टमेंट में ही पंजाबी रीति-रिवाज से सात फेरे लिए. वास्तु अपार्टमेंट के 11वें फ्लोर पर रणबीर-आलिया की शादी की रस्में पूरी हुईं. बता दें कि इसी बिल्डिंग के 5वें फ्लोर पर आलिया और 7वें फ्लोर पर रणबीर कपूर रहते हैं. शादी से पहले हल्दी, चूड़ा सेरेमनी और कुल देवता की पूजा जैसी सभी रस्में निभायी गयीं. शादी समारोह में दोनों के फैमिली मेंबर्स और बेहद क्लोज फ्रेंड्स ही मौजूद रहे. चर्चा ये है कि ये कपल अब जल्द ही बाहर आकर मीडिया के सामने पहली पब्लिक अपीयरेंस देगा और फिर दोनों सिद्धिविनायक मंदिर में भगवान गणेश का आशीर्वाद लेने जाएंगे.




मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों की शादी की कुछ तस्वीरें ही पब्लिक की गयी हैं. शादी के पूरे वीडियो की राइट्स एक OTT प्लेटफार्म को बेची जा चुकी है. रणबीर-आलिया की वेडिंग अगले महीने OTT पर स्ट्रीम की जाएगी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब 100 करोड़ रुपए में एक बड़े OTT प्लेटफॉर्म को शादी के वीडियो के राइट्स बेचे गए हैं. 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें