ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

रक्षा बंधन पर भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, होता है अशुभ

DESK : भाई-बहन के रिश्ते का पवित्र त्यौहार रक्षा बंधन हर साल श्रवण महीने की पूर्णिमा को मनाया जाता है. इस दिन बहनें भाई की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना के लिए कलाई पर राखी बां

रक्षा बंधन पर भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, होता है अशुभ
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : भाई-बहन के रिश्ते का पवित्र त्यौहार रक्षा बंधन हर साल श्रवण महीने की पूर्णिमा को मनाया जाता है. इस दिन बहनें भाई की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना के लिए कलाई पर राखी बांधती हैं. हालांकि इस त्योहार पर लोग जाने-अनजाने में कई बड़ी गलतियां भी कर जाते हैं. ज्योतिषों के मुताबिक, ये गलतियां बहुत अशुभ हो सकती हैं. आइये इस खबर में हम आपको बताते हैं कि रक्षा बंधन के दिन किन गलतियों को करने से हमें बचना चाहिए. 


1. रक्षा बंधन पर भद्रा काल और राहु काल में राखी नहीं बांधी जाती है. इस बार राखी पर भद्रा का साया नहीं होगा, लेकिन शाम 5 बजकर 16 मिनट से लेकर 6 बजकर 54 मिनट तक राहु काल रहेगा. इस बीच भाई की कलाई पर भूल से भी राखी ना बांधें. 22 अगस्त को सुबह 06 बजकर 14 मिनट तक भद्रा रहेगी. इसके बाद दिन भर रक्षा बंधन का पर्व मनाया जा सकता है. जबकि पूर्णिमा तिथि शाम 05 बजकर 31 मिनट तक ही रहेगी. इसलिए 5:31 से पहले ही भाई की कलाई पर राखी बांध दें.


2. अक्सर बाजार से राखियां खरीदकर घर लाते वक्त वो टूट जाती हैं और हम उसे वापस जोड़कर सही कर लेते हैं. ज्योतिष के मुताबिक, अगर कोई राखी टूट हो जाए तो उसका प्रयोग वर्जित होता है. ऐसी राखी को भाई की कलाई पर कभी नहीं बांधना चाहिए.


3. बाजार में आपको प्लास्टिक के इस्तेमाल से बनी कई रंग-बिरंगी राखियां देखने को मिल जाएंगी. लेकिन क्या आप जानते हैं प्लास्टिक केतु का पदार्थ माना गया है और ये अपयश को बढ़ाता है. इसलिए इस त्योहार पर आपको प्लास्टिक की राखियां खरीदने से बचना चाहिए.


4. बाजार में राखियां खरीदते वक्त इस बात का ख्याल रखें कि वे किसी धारदार या नुकीली चीज के प्रयोग से ना बनी हो. शुभ मौकों पर ऐसी चीजें अशुभ मानी जाती हैं, इसलिए ऐसी राखी खरीदने से बचें.


5. रक्षा बंधन पर भाई राखी बांधने वाली बहन को उपहार भी देते हैं. लेकिन इस मामले में भी वे कई बार गलती कर बैठते है. ज्योतिष के मुताबिक, इस दिन बहन को धारदार या नुकीली चीजें नहीं देनी चाहिए. जैसे छुरी कांटे का सेट, मिक्सी, आइना या फोटो फ्रेम जैसी चीजें नहीं देनी चाहिए. इसके अलावा बहन को रुमाल, जूते-चप्पल या सेंडल जैसी चीजें भी गिफ्ट नहीं करनी चाहिए. ज्योतिष में बुध को बहनों का कारक माना गया है, इसलिए आप इस ग्रह से जुड़ी चीजें दे सकते हैं. आप उन्हें गैजेट या कोई इलेक्ट्रोनिक आइटम गिफ्ट कर सकते हैं.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें