ब्रेकिंग
बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....

वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने और हटाने को लेकर मौका, पटना में लगेगा विशेष कैंप

PATNA : वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने हटाने या सुधार करने के लिए वैसे तो ऑनलाइन माध्यम से कभी भी आवेदन किया जा सकता है। लेकिन, इसके बाबजूद इसको लेकर विभाग के तरफ से समय - समय पर विशेष

वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने और हटाने को लेकर मौका, पटना में लगेगा विशेष कैंप
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने हटाने या सुधार करने के लिए वैसे तो ऑनलाइन माध्यम से कभी भी आवेदन किया जा सकता है। लेकिन, इसके बाबजूद इसको लेकर विभाग के तरफ से समय - समय पर विशेष कैंप लगाकर जारूकता अभियान चलाया जाता है। इसके साथ ही इस दौरान सुविधाएं हासिल करना आसान होता है, क्‍योंकि इस दौरान निर्धारित कैलेंडर के अनुसार आवेदनों का निष्‍पादन किया जाता है। इसी को लेकर अब बिहार में मतदाता सूची का पुनरीक्षण अभियान नवंबर महीने में ही शुरू होने वाला है। इसी को लेकर अब एक बार फिर से बिहार की राजधानी पटना में विशेष कैंप लगाया जा रहा है। 


आपको बता दें कि, यदि आपकी उम्र जनवरी महीने में 18 साल पूरी होने वाली है तो आप इस विशेष कैंप के जरिए अपना नाम मतदाता सूची में नाम दर्ज करा कर मतदाता कार्ड हासिल कर सकते हैं। इसको लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम पटना  डा. चंद्रशेखर सिंह ने सोमवार को मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम साझा करते हुए सभी बीएलओ और निर्वाचन कार्य से जुड़े पदाधिकारियों को त्रुटि रहित कार्य करने का निर्देश दिया।  


डीएम ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर बुधवार को मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन किया जाएगा। प्रारूप प्रकाशन के साथ ही मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए प्रपत्र 6 में नए वोटर के लिए आवेदन दे सकते हैं। इसको लेकर आठ दिसंबर तक आवेदन का मौका दिया गया है। पटना जिले में 12 और 13 नवंबर तथा दिसंबर में तीन और चार तारीख को विशेष अभियान दिवस के रूप में मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने का मौका दिया जाएगा। अभियान के दौरान सभी बीएलओ अपने मतदान केंद्र पर उपस्थित रहेंगे। मतदाता बनने के लिए आनलाइन प्रपत्र 6, 7 और 8 में आवेदन कर सकते हैं।


इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें