ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

500-500 रुपये की गड्डी में आग लगाकर ताप गया एक शख्स, बोला- क्या करूं, मुझे बहुत ठंड लग रही है

DESK : ठंड का मौसम अब खत्म होने वाला है लेकिन जाते-जाते ठंड ने एक ऐसी खबर दे दी, जिसे जानकार आप हैरान रह जायेंगे. एक व्यक्ति ने ठंड से बचने के लिए इतना महंगा उपाय निकाला, जिसक

500-500 रुपये की गड्डी में आग लगाकर ताप गया एक शख्स, बोला- क्या करूं, मुझे बहुत ठंड लग रही है
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : ठंड का मौसम अब खत्म होने वाला है लेकिन जाते-जाते ठंड ने एक ऐसी खबर दे दी, जिसे जानकार आप हैरान रह जायेंगे. एक व्यक्ति ने ठंड से बचने के लिए इतना महंगा उपाय निकाला, जिसके बारे में सुनकर आपके भी होश उड़ जाएंगे. सर्दी से बचने के लिए लोग घरों में हीटर चलाते हैं या बाहर अलाव जलाते हैं लेकिन यह शख्स 500-500 रुपये के नोटों की गड्डी में आग लगाकर ताप गया. 


मामला यूपी के महोबा की है, जहां एक शख्स को ठंड बर्दाश्त नहीं हुई तो वह 500-500 रुपये के नोटों की गड्डी में आग लगाकर ताप गया और हंसते हुए वहीं पास में बैठ गया. माना जा रहा है कि वह वह ठंड से परेशान था और आग जलाकर गर्मी पाना चाहता था. शख्स ने हंसी के ठहाके के साथ कहा कि "क्या करूं, मुझे सर्दी लगी तो जो मिला, उसे जलाकर ठंड से छुटकारा पा लिया."


बताया जा रहा है कि महोबा के पुरानी मंडी परिसर में रहने वाला यह शख्स मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं है. यह मामला उस वक्त संज्ञान में आया, जब सब्जी मंडी के पास सफाई कर्मचारियों ने इस शख्स को कूड़े के ढेर में आग लगाते पाया. कर्मचारी उसके पास गए तो मालूम हुआ कि कूड़े में मामूली कागज नहीं, बल्कि 500-500 रुपये की कई गड्डियां थीं, जिसे उसने आग लगा दी थी. जलाए गए सामान में पैसों के अलावा 2 मोबाइल फोन और सोने-चांदी के जेवरात भी थे. 


उसका कहना है कि उसे ठंड बर्दाश्त नहीं, इसलिए जो हाथ में आया उसे ही जलाकर सर्दी से छुटकारा पा लिया. व्यक्ति की यह हरकत लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है. लोगों में इसकी चर्चा फैलने के बाद यह मामला पुलिस स्टेशन तक जा पहुंचा. जिसके बाद पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है. लागों में मन में सबसे बड़ा सवाल यह है कि मानसिक रूप से विक्षिप्त यह व्यक्ति इतना धन कहां से आया ?

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें