ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

लॉकडाउन में स्टेट बैंक के ग्राहक हो जाएं सावधान, एक छोटी गलती से हो सकता है पूरा अकाउंट खाली

DESK : वर्ल्ड में कोरोना वायरस से तबाही मची हुई है. ग्लोबल इकोनॉमी की कमर टूट गई है. विश्व भर के देशों में अब तक 55 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है. इंडिया में भी यह खतरा

लॉकडाउन में स्टेट बैंक के ग्राहक हो जाएं सावधान, एक छोटी गलती से हो सकता है पूरा अकाउंट खाली
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : वर्ल्ड में कोरोना वायरस से तबाही मची हुई है. ग्लोबल इकोनॉमी की कमर टूट गई है. विश्व भर के देशों में अब तक 55 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है. इंडिया में भी यह खतरा अब तेजी से बढ़ रहा है. भारत में कोरोना के चेन को तोड़ने के लिए लॉक डाउन का एलान किया गया है. लेकिन दूसरी ओर साइबर क्रिमिनल्स नए तरीके से लोगों को धोखाधड़ी का शिकार बना रहे हैं. जहां पूरा देश जानलेवा कोरोना वायरस महामारी से लड़ रहा है. वहीं दूसरी ओर साइबर अपराधी लोगों के बैंक खाते से पैसे उड़ा ले रहे हैं.


दरअसल कोरोना रिलीफ फंड के लिए डोनेशन मांगा जा रहा है, तो कहीं कोरोना से बचाव के फर्जी ऐप के जरिए लोगों की डिटेल चुराई जा रही हैं. इस तरह के फ्रॉड से बचाव के लिए देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने लोगों को सतर्क किया है और उनको ऑनलाइन फ्रॉड से बचने से के लिए सात टिप्स बताए हैं.


फ्रॉड से बचने से कुछ सेफ्टी टिप्स. SBI ने ट्वीट कर बताया, दुनिया एक घातक महामारी से लड़ रही है और साइबर-अपराधियों ने सबसे नवीन तरीकों से लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है. मौजूदा समय में आप सतर्क और सावधान रहें. एसबीआई ने ग्राहकों साइबर क्रिमिनल्स से बचने के सात सेफ्टी टिप्स बताए हैं. इन सेफ्टी टिप्स को फॉलो कर आप अपने खाता को धोखेबाजों से बचा सकते हैं.


फॉलो करें ये सेफ्टी टिप्स -
(1) कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन स्थिति में फ्रॉड करने वाले भी ऐक्टिव हो गए हैं और फ्रॉड UPI आईडी से डोनेशन मांग रहे हैं. बैंक ने कहा, फ्रॉड UPI आईडी से डोनेशन मांगने वालों से सावधान रहें. अपनी गाढ़ी कमाई को डोनेट करने से पहले सोचें.
(2) फंड ट्रांसफर करने से पहले पैसे प्राप्त करने वाले की पहचान की जांच करें.
(3) किसी भी ई-कॉमर्स साइट पर अपने कार्ड की डिटेल कभी सेव नहीं करें.
(4) अनचाहे ई-मेल पर अपना सेंसेटिव इंफॉर्मेशन नहीं दें.
(5) कोरोना वायरस से संबंधित किसी भी खबर पर क्लिक करने से पहले उसकी जांच करें.
(6) विश्वसनीय स्रोत से तथ्य साझा करें.
(7) जब आप स्कैम को देखें तो उसकी रिपोर्ट करें.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें