ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

खाने के तुरंत बाद भूल कर भी ना करें ये काम, सेहत के लिए पड़ सकता है महंगा

DESK : दुनिया में प्रतियोगिता का लेवल दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है और लोग खुद को इस रेस में आगे रखने के लिए कड़ी मेहनत भी कर रहे हैं. इस भाग दौड़ भरी ज़िंदगी में लोग अपने खान-पान

खाने के तुरंत बाद भूल कर भी ना करें ये काम, सेहत के लिए पड़ सकता है महंगा
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : दुनिया में प्रतियोगिता का लेवल दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है और लोग खुद को इस रेस में आगे रखने के लिए कड़ी मेहनत भी कर रहे हैं. इस भाग दौड़ भरी ज़िंदगी में लोग अपने खान-पान पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं और समय की कमी के कारण खाने के तुरंत बाद जाने अनजाने में लोग कई ऐसी चीज़ों का सेवन कर लेते हैं जो उनकी सेहत पर बुरा प्रभाव करता है. आइये विस्तार से जानते हैं कि ऐसे कौन से काम हैं जो हमें खाने के तुरंत बाद नहीं करने चाहिए. 


चाय या कॉफ़ी- आपको बता दें कि खाने के तुरंत बाद कई लोग चाय-कॉफ़ी का सेवन करना पसंद करते हैं पर ये चीजें आपको बहुत महंगी पड़ सकती है. खाने के तुरंत बाद चाय-कॉफ़ी का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए. क्योंकि यह हमारी पाचन क्रिया पर प्रभाव डालता है और इससे हमारी पाचन क्रिया में रुकावट आ जाती है. डॉक्टरों की मानें तो खाना खाने से 1 घंटा पहले और 1 घंटे के बाद तक चाय या कॉफी का सेवन नहीं करना चाहिए. क्योंकि यह आपके शरीर में खतरनाक रसायन पैदा करता है.


ठंडा पानी- ठंडा पानी पीना लोगों को काफी पसंद है पर क्या आपको पता है कि ये स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है. बहुत से लोग ऐसे हैं जो भोजन के तुंरत बाद पानी पिएं बिना नहीं रह पातें हैं तो आपको बता दें कि बहुत अधिक ठंडा पानी आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है. यह धमनियों को ब्लॉक भी कर सकता है. खाने के तुरंत बाद पानी पीना आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है.


फल- डाइट के लिए फलों का सेवन खाली पेट में ही बेस्ट माना जाता है. लंच या डिनर या फिर ब्रेकफस्ट जैसे हेवी मील के बाद फलों का सेवन नहीं करना चाहिए. जब आपका पेट भरा हुआ हो लेकिन उस समय अगर आप फल खाएंगे तो इन फलों को पचाने में पेट को अत्यधिक दिक्कत महसूस होगी जिससे आपको फलों का भरपूर पोषण नहीं मिल पाएगा.


सिगरेट- धूम्रपान का सेवन वैसे तो सेहत के लिए हानिकारक होता है पर ऐसे कई लोग हैं जिन्हें खाना खाने के तुरंत बाद सिगरेट पीने की तलब होती है, तो आपको बता दें कि यह एक जहरीली आदत है और इससे शरीर में हानिकारक टॉक्सिन एवं केमिकल्स बनते हैं जो हमारे शरीर के लिए अत्यंत नुकसानदायक होता है.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें