ब्रेकिंग
बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....

पिता ने कर्ज लेकर करायी थी बेटी की ट्रेनिंग, अब इंडिया की फेमस फ्लाइट कैप्टन हैं शिवानी कालरा

DESK: आज हम बात कर रहे हैं भारत की सबसे मशहूर फ्लाइट कैप्टन शिवानी कालरा की जिसने बचपन में ही पायलट बनने का सपना देखा था। आज वह एयर इंडिया में पायलट हैं। रूस-यूक्रेन युद्ध के वक्त

पिता ने कर्ज लेकर करायी थी बेटी की ट्रेनिंग, अब इंडिया की फेमस फ्लाइट कैप्टन हैं शिवानी कालरा
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: आज हम बात कर रहे हैं भारत की सबसे मशहूर फ्लाइट कैप्टन शिवानी कालरा की जिसने बचपन में ही पायलट बनने का सपना देखा था। आज वह एयर इंडिया में पायलट हैं। रूस-यूक्रेन युद्ध के वक्त यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को इंडिया वापस लाने के लिए ऑपरेशन गंगा चलाया गया था जिसमे शामिल हुईं शिवानी एयर इंडिया की अकेली महिला पायलट थीं। जिसने 249 भारतीय छात्रों को सुरक्षित इंडिया लेकर पहुंची थीं।


कैप्टन शिवानी पहले इवेंट्स मैनेजमेंट में काम करती थी। लोन लेकर पायलट की ट्रेनिंग ली। इवेंटस में जो पैसे आते थे उसी से वह लोन चुका रही थी। शिवानी ने अपनी लाइफ में काफी स्ट्रगल किया। कैप्टन शिवानी फैशन और स्टाइल के लिए भी फेमस हैं। शिवानी ने बताया कि वो दिल्ली की रहने वाली है और पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। 


12वीं करने के बाद वह न्यूज चैनेल में न्यूज रीडिंग का  काम करती थी लेकिन वह कुछ अलग करना चाहती थी। अपने बचपन का सपना पूरा करना चाहती थी। उसका सपना था कि वो आसमान में बादलों को नजदीक से देंखे। इसलिए शिवानी ने पायलट बनने का मन बना लिया। अपने माता-पिता को भी इसके लिए मना लिया। परिवार के लोग भी चाहते थे कि शिवानी पायलट बनकर देश की सेवा करे। 


शिवानी की मां शिक्षिका और पिता किसी कंपनी में जीएम थे। बिटिया को पायलट बनाने के लिए पिता ने 35 लाख का लोन लिया। जिसके बाद पायलट की पढ़ाई और टेनिंग शिवानी ने शुरू की। पढ़ाई के बाद लाइसेंस भी मिल गया। लेकिन नौकरी नहीं मिली। घरवाले इस बात से परेशान थे कि शिवानी को नौकरी नहीं लगी अब लोन की रकम कैसे चुकाएंगे। 


लोन की रकम चुकाने के लिए शिवानी ने इस दौरान कई छोटे मोटे काम किये। एक दिन एयर इंडिया में पायलट की बहाली निकली। फॉर्म भरने के बाद शिवानी ने एक्जाम पास किया और इंटरव्यू भी क्लियर किया जिसके बाद 2018 में पायलट के रूप में एयर इंडिया में ज्वाइन किया। तब से एयर इंडिया में बतौर फ्लाइट कैप्टन शिवानी कार्यरत हैं। शिवानी सोशल मीडिया पर भी काफी फेमस है। इंस्टाग्राम पर 6 लाख के करीब फॉलोवर्स हैं। फैशन और ब्यूटी कंटेट के लिए शिवानी इंस्टाग्राम पर काफी फेमस है। 

 







टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें