ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

अभी भी खत्म नहीं हुआ है कोरोना, WHO ने दी 5 बातों का ध्यान रखने की सलाह

DESK : कोरोना वायरस अभी भी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। यह बातें हम नहीं बल्कि विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी WHO ने कही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि अभी भी कोरोना बिल

अभी भी खत्म नहीं हुआ है कोरोना, WHO ने दी  5 बातों का ध्यान रखने की सलाह
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK  : कोरोना वायरस अभी भी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। यह बातें हम नहीं बल्कि विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी WHO ने कही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि अभी भी कोरोना बिल्कुल खत्म नहीं हुआ है, हालांकि इसका प्रभाव पहले के तुलना में थोड़ा कम जरूर हुआ है, लेकिन भविष्य में हालात और बिगड़ने की संभावनाओं से भी इनकार नहीं किया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार अभी भी दुनिया के कुछ हिस्सों में नए सब वेरिएंट्स चिंताएं बढ़ा रहे हैं। इसके साथ ही संगठन ने इमरजेंसी के लिहाज से पांच बातों का ध्यान रखने की सलाह दी है।


डब्लूएचओ के तरफ से महामारी के खत्म करने के लिए पांच बातों पर जोर देने की सलाह दी गई है। इनमें कोविड के वेरिएंट्स की ट्रैकिंग, मरीजों के इलाज के लिए बढ़ती मेडिकल क्षमता, टीकाकरण, सस्ते इलाज तक लोगों की पहुंच और महामारी के खिलाफ तैयार रहने के लिए मजबूत वैश्विक ढांचा शामिल है। WHO प्रमुख टेडरोस अधानोम घेब्रेएसस ने कहा, 'इस महामारी ने हमें पहले भी चौंकाया है और दोबारा  भी चौंका सकती है।  WHO ने चेताया, 'दुनिया के कुछ हिस्सों में लोगों को लगता है कि महामारी खत्म हो गई है, जबकि यह हकीकत नहीं है।


समिति ने कहा कि इनका पूर्ण प्रभाव अभी भी पूरी तरह से समझा नहीं गया है और कोविड -19 से संबंधित जटिलताओं और इसके बाद की स्थितियों के बारे में भी चेतावनी दी। समिति ने कहा कि इसका प्रकोप उत्तरी गोलार्ध में आगामी सर्दियों के मौसम में भी विकसित हो सकता है। समिति ने कहा कि भविष्य के वेरिएंट की आनुवंशिक और एंटीजेनिक विशेषताओं का अभी तक विश्वसनीय रूप से अनुमान नहीं लगाया जा सकता है और विकसित होने वाले वेरिएंट वर्तमान टीकों और चिकित्सा विज्ञान के लिए चुनौतियां हो सकते हैं।


इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें