ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

गर्मी के मौसम में अपनाएं ये 3 खास उपाय, आपकी त्वचा के लिए है बेहद फायदेमंद

DESK : गर्मी के मौसम की शुरुआत हो चुकी है और अब हमें जरूरत है कि हम इसका खास ख्याल रखें. वैसे तो मीडिया विज्ञापनों को देख कर न जाने हम कई चीजों को आजमाते हैं. कई बार इस चक्कर

गर्मी के मौसम में अपनाएं ये 3 खास उपाय, आपकी त्वचा के लिए है बेहद फायदेमंद
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : गर्मी के मौसम की शुरुआत हो चुकी है और अब हमें जरूरत है कि हम इसका खास ख्याल रखें. वैसे तो मीडिया विज्ञापनों को देख कर न जाने हम कई चीजों को आजमाते हैं. कई बार इस चक्कर में हम जाने अनजाने में त्वचा को नुकसान भी पहुंचा जाते हैं. इसके लिए हमे सबसे पहले ये समझने की जरूरत है कि हमारी त्वचा एक्सपेरिमेंट की चीज नहीं कि आज हम इस कॉस्मेटिक उत्पाद का इस्तेमाल कर रहे तो कल कुछ और कर लेंगे. तो आइये जानते हैं समर स्किन केयर रूटीन के बारे में


1. पानी पीने में ना करें कमी - 
हम अक्सर पानी पीने में लापरवाही करते है. ये लापरवाही हमारी त्वचा के साथ-साथ सेहत को भी गिराती है. गर्मी के दिनों में 4 से 5 लीटर तक पानी पिए. इससे हमारी त्वचा नैचुरली मौइस्चराइजड रहेगी. ब्लड सर्कुलेशन सही होगा, जिससे रंगत में सुधार होने के साथ-साथ ग्लो भी बढेगा.


2. जंक फूड को कहें ना - 
जंक फूड कि लालसा सबसे अधिक युवाओं और किशोरों में होती है और यहीं वो उम्र है, जिसमे हमें अपनी त्वचा का खास ख्याल रखना होता है. इस तरह के खाद्य पदार्थ हमारी त्वचा को कम उम्र में हीं डल बना देते है. ऐसे खान-पान से चेहरे में फुंसियां, मुंहासे, असमय अधिक उम्र का दिखना जैसे लक्षण नज़र आने लगते हैं. तो पौष्टिक खान-पान को अपनाये और जंक फूड से थोड़ी दुरी बनाये.


3. हरी सब्जियों और फलों को करें शामिल - 
हरी सब्जियां त्वचा को टाइट रखती है और संतरा, आंवला, बेरीज, किवी, जैसे खट्टे फल त्वचा में निखार लाकर उसे फ्लोलेस बनता है. गर्मी के मौसमी फल जैसे तरबूजे, आम, खरबूजे आदि में आदि में पर्याप्त मात्रा में पोटेशियम, विटामिन्स, जिंक जैसे पोषक तत्व होते है जो हमारी त्वचा क साथ-साथ सेहत का भी खास ख्याल रखते हैं.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें