ब्रेकिंग
Bihar Board Matric Result 2026: पूर्णिया के अंश राज ने कर दिया कमाल, बिहार टॉपर्स में चौथा रैंक किया हासिलछपरा पंचायत भवन में महिला कर्मी का पंखे से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझा मामलाबिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदनमृत समझकर किया दाह संस्कार: जिंदा लौटा अमर चौहान, किशनगंज में रेल पुलिस की कार्यशैली पर सवालवैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहासBihar Board Matric Result 2026: पूर्णिया के अंश राज ने कर दिया कमाल, बिहार टॉपर्स में चौथा रैंक किया हासिलछपरा पंचायत भवन में महिला कर्मी का पंखे से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझा मामलाबिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदनमृत समझकर किया दाह संस्कार: जिंदा लौटा अमर चौहान, किशनगंज में रेल पुलिस की कार्यशैली पर सवालवैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास

ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अब होगा ऑनलाइन Exam, दलालों की दुकान होगी बंद

PATNA : गए वो दिन जब कोई भी दलालों को मोटी रकम दे कर ड्राइविंग लाइसेंस हासिल कर लेता था. बिहार सरकार ने नियमों में परिवर्तन कर ऐसा करने वालों पर लगाम लगाने की कोशिश की है. नई

ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अब होगा ऑनलाइन Exam, दलालों की दुकान होगी बंद
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : गए वो दिन जब कोई भी दलालों को मोटी रकम दे कर ड्राइविंग लाइसेंस हासिल कर लेता था. बिहार सरकार ने नियमों में परिवर्तन कर ऐसा करने वालों पर लगाम लगाने की कोशिश की है. नई व्यवस्था के तहत अब लोगों को लाइसेंस बनवाने के लिए ऑनलाइन परीक्षा देनी पड़ेगी. पटना डीटीओ नें ऑनलाइन परीक्षा का सिस्टम विकसित कर लिया गया है.


नए नियम के मुताबिक पासपोर्ट सेवा की तर्ज पर ही ड्राइविंग लाइसेंस के लिए लोगों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा. आवेदन के वक्त ही उन्हें ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट की तारीख मिल जाएगी. उस दिन उन्हें डीटीओ ऑफिस जाकर ऑनलाइन परीक्षा देनी पड़ेगी. सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के पोर्टल वाहन सारथी पर जाकर ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट के बाद ही डीटीओ में आवेदन स्वीकृत किए जायेंगे. आवेदन एक्सेप्ट होने के बाद आवेदक को सड़क सुरक्षा नियमों की पढ़ाई करनी होगी और ऑनलाइन एग्जाम देना होगा. एग्जाम में पास करने के बाद ही ड्राइविंग लाइसेंस देने का आदेश दिया जाएगा. इसके बाद डाकघर के माध्यम से ड्राइवरों को लाइसेंस उनके घर भेजा जाएगा. 


इसके लिए डीटीओ के लर्निंग लाइसेंस सेन्टर में ट्रेनिंग सेंटर बनाया गया है. जहां हफ्ते में दो से तीन दिन तक ट्रेनिंग दी जाएगी. ट्रेंड व्यक्ति अन्य लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी देंगे. उन्होंने बताया कि अगले महीने से ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट की व्यवस्था लागू हो जाएगी. डीटीओ एके ठाकुर ने बताया कि इस व्यस्था के लागू होने के बाद ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी साथ ही लोग दलालों के चंगुल से बचेंगे। फिलहाल लोगों को सीधे डीटीओ कार्यालय में जाकर आवेदन स्वीकृत करवान पड़ता है. इस कारण लोगों की भीड़ हो जाती है. इसका फायदा उठाकर दलाल लोगों से मोटी रकम वसूलने में कामयाब हो जाते है. लर्निंग लाइसेंस  के लिए 790 रुपए और स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस के लिए 2300 रुपए लगेंगे.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें