ब्रेकिंग
सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावाबिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, इतने छात्र-छात्रा हुए सफल; ऐसे चेक करें नतीजेघर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुकबिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंपपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियानसोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावाबिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, इतने छात्र-छात्रा हुए सफल; ऐसे चेक करें नतीजेघर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुकबिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंपपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान

कोरोना संक्रमण से बचने का ये है 7 तरीका, खुद कम हो जाएगा केस

DESK : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आग्रह पर कल पूरे देश ने रात 9 बजे 9 मिनट के लिए दिया जला कर लोगों ने एकजुटता का प्रदर्शन किया. कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए देश में 21 दिनों का लॉक

कोरोना संक्रमण से बचने का ये है 7 तरीका, खुद कम हो जाएगा केस
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आग्रह पर कल पूरे देश ने रात 9 बजे 9 मिनट के लिए दिया जला कर लोगों ने एकजुटता का प्रदर्शन किया. कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए देश में 21 दिनों का लॉकडाउन घोषित है. लॉकडाउन का लोग सख्ती से पालन भी कर रहे हैं. COVID 19 का अभी तक कोई पुख्ता इलाज विकसित नहीं हुआ है. ऐसे में हमारी सावधानी और समझदारी ही हमें इस बीमारी से बचा सकती है. कुछ दिनों पहले तक सरकार के तरफ से एडवाइजरी थी की जो लोग कोरोना पॉजिटिव हैं और उन की सेवा करने वाले लोगों को मास्क लगाने की आवशकता है पर अब सरकार की तरफ से नई एडवाइजरी में सभी को मास्क पहन कर ही घर से बाहर निकलने को कहा गया है. सरकार की इन बातों से हम अंदेशा लगा सकते है की अब हमें पहले से भी ज्यादा सावधानी बरतने की जरुरत है. हाथों को धोना और मास्क पहनने के बारे में तो सभी जानते है.


 आइये कुछ और सावधानीयों के बारे में जानते हैं....        

1. बाजार से खरीद कर लाई गई सब्जियों को नमक के पानी में अच्छी तरह धो लें, बाद में फिर एक बार साफ पानी से धुलने के बाद ही इस्तेमाल करें. ऑनलाइन ऑर्डर किये गए फ़ूड हो या खाने का सामान सभी चीजों को लेकर सतर्क रहें. खाने के किसी भी सामान को अच्छे से धोने या बॉक्स को सैनिटाइज करने के बाद ही उसे इस्तेमाल में लाएं.

2.यदि घर का कोई सदस्य होम क्वारेंटाईन में है तो, उनको दिए जाने वाला खाने-पिने का सामान अलग रखें. ऐसा इस लिए करना चाहिए क्योंकि कई बार कोरोना वायरस के रोगी में लक्षण बहुत देर से नजर आते हैं. उनके जूठे बर्तनों को भी अलग से मांजे. उनकी इस्तेमाल की गई चीजों का इस्तेमाल भूल के भी ना करें.

3. टेलीविजन, एयरकंडीशनर के रिमोट, डोर बेल, दरवाजे की हैंडल, ताला चाभी पर दिनभर न जाने कितने ही लोगों के हाथ लगते हैं. इनमें भी कई तरह के कीटाणु छिपे हो सकते हैं. कोरोना वायरस से बचने के लिए इन्हें रोज सैनिटाइज करना चाहिए.

4. सरकार ने एटीएम मशीनों को बंद नहीं किया है, लोगों के लिए ये जरुरी है . दिनभर यहां जरूरतमंत लोग पैसे निकालने आते रहते हैं.यदि एटीएम में गया हुआ एक भी व्यक्ति कोरोना संक्रमित हो तो वायरस बड़ी आसानी से कई लोगों में फैल सकता है. इसलिए एटीएम मशीन को इस्तेमाल करते वक्त सावधानी बरतें.

5. अगर आप अपने आस-पास किसी शॉपिंग स्टोर से खरीदारी करने जा रहे हैं, तो बेहतर होगा की आप ग्लव्स का इस्तेमाल करें. बाजार से कुछ भी खरीदने से पहले हम चीजों को देख परख कर खरीदते है.ऐसे में संभव है की हम वायरस के संपर्क में आ जाएं.

6. कागज की करेंसी या सिक्कों के लेन-देन से बचें.  खरीदारी करते वक्त पैसे ऑनलाइन ट्रांसफर करें. कागज की करेंसी या सिक्कों के रूप में लेन-देन करने से बचें. 

7. घर के अंदर पायदान, कालीन या मैट भी संक्रमण फैलने की वजह बन सकते हैं. इसलिए इनकी भी बारीकी से सफाई करना जरूरी है.


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें