ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Diabetes Control: डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद है यह फूल, रिसर्च में भी साबित हुआ असरदार

Diabetes Control: केले का फूल डायबिटीज मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। शोधों में यह साबित हुआ है कि इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। इसमें फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और मैग्नीशियम जैसे तत्व मौजूद होते हैं।

Diabetes Control
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Diabetes Control: डायबिटीज यानी मधुमेह एक गंभीर लेकिन नियंत्रित की जा सकने वाली बीमारी है। एक्सरसाइज, संतुलित आहार और जीवनशैली में बदलाव के साथ-साथ कुछ प्राकृतिक उपायों से भी ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है। इन्हीं उपायों में शामिल है केले का फूल, जिसे एक असरदार प्राकृतिक उपचार माना जा रहा है।


केला केवल एक फल ही नहीं, बल्कि इसका तना, पत्ता और फूल भी सेहत के लिहाज से बेहद लाभकारी होते हैं। खासकर केले का फूल डायबिटीज के मरीजों के लिए वरदान साबित हो सकता है। वैज्ञानिक शोधों में भी इसके प्रभाव की पुष्टि हुई है। एक अध्ययन में पाया गया कि केले के फूलों के सेवन से डायबिटीज से ग्रसित चूहों के ब्लड शुगर लेवल में भारी गिरावट दर्ज की गई। इन चूहों का वजन अधिक था और उनके शरीर में शुगर की मात्रा सामान्य से कहीं ज्यादा थी।


इसी तरह, 2013 में नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन द्वारा किए गए एक अन्य शोध में भी यह साबित हुआ कि केले के फूल डायबिटीज से लड़ने में कारगर हैं। शोध में बताया गया कि इससे शरीर में एक खास प्रकार के शुगर-बढ़ाने वाले प्रोटीन का उत्पादन कम हो जाता है।


रिसर्च के मुताबिक, केले के फूल और प्सूडोस्टेम में एंटी-डायबिटीक और एंटी-एजिंग गुण होते हैं। इनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है और इनमें आहारीय फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो डायबिटीज कंट्रोल में मददगार होती है।


हीमोग्लोबिन बढ़ाने से लेकर स्ट्रेस कम करने तक यह मददगार हो सकता है। वहीं आयरन युक्त होने के कारण केले के फूल हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करते हैं। यह इंसुलिन को संतुलित करने में सहायक होता है, जिससे ब्लड शुगर नियंत्रण में रहता है। इसमें मौजूद मैग्नीशियम शरीर के लिए प्राकृतिक एंटी-डिप्रेसेंट का काम करता है, जिससे तनाव और चिंता दूर होती है।


यह कोलेस्ट्रॉल घटाने और दिल की बीमारियों से बचाव में भी सहायक है। यह फूल पाचन में आसान होता है और पेट के लिए लाभकारी है। केले के फूल को आप कई तरीकों से खा सकते हैं। यह मुलायम होता है और आसानी से पच जाता है। सूखी या ग्रेवी वाली स्वादिष्ट सब्जी बनाई जा सकती है। पतले टुकड़ों में काटकर सीधे खा सकते हैं। पीसकर चटनी के रूप में सेवन किया जा सकता है।


डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी विभिन्न अध्ययनों और विशेषज्ञों की सलाह पर आधारित है। किसी भी घरेलू उपाय को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह लेना आवश्यक है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें