PATNA: वर्ल्ड कैंसर दिवस के अवसर पर पटना में अपोलो डेंटल बोरिंग रोड ब्रांच में निशुल्क डेंटल चेकअप का आयोजन किया है. इस मौके पर 15 से 20 लोगों ने निशुल्क डेंटल चेकअप करवाया.

डॉक्टर रितेश राज ने बताया कि कैंसर से सबसे सामान्य रूप में मुंह का कैंसर होता है यह सामान्य रूप से मुंह के किसी भी हिस्से में हो सकता है. जैसे गाल और मसूड़े के अंदर बीमारी होती है. महिलाओं की तुलना में पुरुषों में अधिक प्रभावित करती है अक्सर मुंह के कैंसर विशिष्ट लक्षण नहीं है धूम्रपान करने वाले और ज्यादा शराब पीने वालों को डेंटिस्ट से नियमित जांच करवानी चाहिए.

डॉक्टर रूपम ने बताया कि तंबाकू और शराब से मुंह कैंसर का सबसे बड़ा कारण होता है. जिस वजह से अपोलो डेंटल ने फ्री चेकअप का आयोजन किया गया. जिससे लोग जागरूक हो सके.





