ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

अमूल ने बढ़ाए दूध के दाम, प्रति लीटर 2 रुपए की बढ़ोतरी, जानिए कब से लागू होंगी नई दरें

DESK : देश के सबसे बड़े डेयरी ब्रांड अमूल ने देशभर में दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है। दूध की बढ़ी हुई कीमतें कल यानि 1 मार्च से एक पूरे देश

अमूल ने बढ़ाए दूध के दाम, प्रति लीटर 2 रुपए की बढ़ोतरी, जानिए कब से लागू होंगी नई दरें
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : देश के सबसे बड़े डेयरी ब्रांड अमूल ने देशभर में दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है। दूध की बढ़ी हुई कीमतें कल यानि 1 मार्च से एक पूरे देश में लागू हो जाएंगी। ताजा दरों के मुताबिक अमूल गोल्ड की कीमत 30 रुपये प्रति 500 मिलीलीटर, अमूल ताजा 24 रुपये प्रति 500 मिलीलीटर और अमूल शक्ति 27 रुपये प्रति 500 मिलीलीटर मिलेगा।


गुजरात सहकारी दूध विपणन संघ ने एक वर्ष पूरा होने से पहले ही दूध के दामों में इजाफा कर दिया है। इससे पहले जुलाई 2021 में अमूल ने दूध के दाम बढ़ाए थे। यह अमूल के सभी ब्रांडों पर लागू होगा। सोना, ताजा, शक्ति, टी-स्पेशल साथ ही गाय और भैंस के दूध आदि के दाम भी बढ़ेंगे। कंपनी ने कहा है कि उत्पादन में लागत लागत बढ़ने के कारण दामों में इजाफा किया गया है।


देश की जनता पहले से ही महंगाई की मार से त्राहिमाम कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि अमूल के इस फैसले के बाद बिहार की सुधा डेयरी समेत अन्य दूध कंपनियां भी दूध के दाम में इजाफा कर सकती हैं। दूध के दाम में बढ़ोतरी से दूसरे डेयरी प्रोडक्ट के भी दाम बढ़ जाएंगे। ऐसे में लोगों की मुश्किलें बढ़ना तय माना जा रहा है।


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें