ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

अधिक मात्रा में पत्तागोभी का सेवन करना हो सकता है खतरनाक, जानिये क्या हैं इसके नुकसान

DESK : ये तो सभी जानते हैं कि सब्जियों में कैल्शियम, पोटेशियम और विटामिन ए, सी और के सहित कई पोषक तत्वों की मात्रा भरपूर पाई जाती है. पर क्या आप जानते हैं कि एक ऐसी सब्जी भी है जिस

अधिक मात्रा में पत्तागोभी का सेवन करना हो सकता है खतरनाक, जानिये क्या हैं इसके नुकसान
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : ये तो सभी जानते हैं कि सब्जियों में कैल्शियम, पोटेशियम और विटामिन ए, सी और के सहित कई पोषक तत्वों की मात्रा भरपूर पाई जाती है. पर क्या आप जानते हैं कि एक ऐसी सब्जी भी है जिसका सेवन अधिक मात्रा में करने से सेहत को नुक्सान भी होता है. उस सब्जी का नाम है पत्तागोभी, जिसका हम सब सेवन करते हैं और ये सेहत के लिये भी काफी लाभयादक होती है. इसमें फाइटोन्यूट्रिएंट्स होते है जो कुछ कैंसर के आपके जोखिम को कम करने के लिए एंटीऑक्सिडेंट के रूप में कार्य करते हैं. लेकिन आपको बता दें कि इसके अधिक मात्रा में सेवन करने से आपके शरीर को काफी नुक्सान पहुंच सकता है. 


हो सकती हैं पाचन संबंधी समस्याएं :- अगर पत्तागोभी आपकी पसंदीदा सब्जियों में से एक है और आप इसका बड़ी मात्रा में सेवन करते हैं तो आपको इसके दुष्प्रभावों के बारे में भी जानना चाहिए. आपको बता दें कि ब्रोकोली और फूलगोभी जैसी कई सब्जियों की तरह पत्तागोभी हमारे शरीर में मौजूद एंजाइमों द्वारा आसानी से पचने में दिक्कत करती है और इसके अलावा अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से आपको पेट फूलने या खुजली होने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है तो जिन भी लोगों को पाचन संबंधित समस्याएं रहती हैं, उन्हें पत्तागोभी खाने से दूर रहना चाहिए. वैसे तो पत्तागोभी में मौजूद फाइबर सेहत के लिए फायदेमंद हैं, लेकिन तब ही जब इसे थोड़ी मात्रा में लिया जाए. 


शर्करा का स्तर हो सकता है खतरनाक रूप से कम :- आपको बता दें की पत्तागोभी के कई फायदे भी है. दरअसल, शरीर में ब्लड शुगर का नियमन बहुत आवश्यक है अन्यथा यह मधुमेह का कारण बन सकता है और पत्तागोभी शरीर के रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने और मधुमेह को रोकने की क्षमता रखती है. लेकिन पत्तेदार सब्जी का अधिक मात्रा में सेवन करने से शर्करा का स्तर खतरनाक रूप से कम हो सकता है. इसलिए आवश्यक है कि आप इसका सेवन केवल उतना ही करे जितना की पर्याप्त हो. 


डायरिया की भी हो सकती है शिकायत :- इसके अलावा आपको ये भी बता दें कि जरुरत से अधिक पत्तागोभी खाने से आपको डायरिया की भी परेशानी हो सकती है. पत्तागोभी बहुत अधिक खाने से दस्त के लक्षण हो सकते हैं या ये आपकी आंतों को अवरुद्ध कर सकती है.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें