ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

हार्ट बीट में असामान्य बदलाव हो सकता है कोरोना, ऐसे पहचानें आप संक्रमित हैं या नहीं

DESK : हर दिन कोरोना के बढ़ते मामले पूरे देश में देखने को मिल रहे हैं. ब्रिटेन में पाए गए कोरोना के नए स्ट्रेन से लोग बहुत ही ज्यादा खौफ में हैं. कोरोना वायरस से होने वाली मेडिकल समस्याओं और साथ ही

हार्ट बीट में असामान्य बदलाव हो सकता है कोरोना, ऐसे पहचानें आप संक्रमित हैं या नहीं
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : हर दिन कोरोना के बढ़ते मामले पूरे देश में देखने को मिल रहे हैं. ब्रिटेन में पाए गए कोरोना के नए स्ट्रेन से लोग बहुत ही ज्यादा खौफ में हैं. कोरोना वायरस से होने वाली मेडिकल समस्याओं और साथ ही उसके लक्षण के बारे में सभी लोगों को जानकारी है. हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें बताया गया है कि इंसान के दिल के धड़कन में आया बदलाव उसके संक्रमित होने या न होने की तरफ इशारा करता है. इसका अर्थ यह है कि आपकी हार्ट बीट में अगर असामान्य बदलाव होता है तो वो कोरोना पॉजिटिव होने का संकेत हो सकता है. 


'कोविड-19 सिम्पटम्स स्टडी ऐप' द्वारा 40 लाख से ज्यादा डाटा के अध्ययन पर यह रिपोर्ट अधारित है. इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दिल की धड़कन की गति संकेत दे सकती है कि संबंधित व्यक्ति कोरोना की चपेट में आया है या नहीं. ऐप के शोधकर्ताओं की मानें तो कोविड-19 धड़कन की असमान्य गति या हाई हार्ट रेट का कारण बन सकता है. इसमें इंसान की धड़कन 100 बीट्स प्रति मिनट के ऊपर तक जा सकती है. 


अगर आप हार्ट बीट से कोरोना संक्रमण की पहचान करना चाहते हैं तो सबसे पहले कम से कम पांच मिनट आराम करें. उसके बाद अंगूठे के बगल वाली और बीच वाली उंगली से अपनी पल्स रेट की जांच करें. इस दौरान कलाई की नस या गर्दन के पास 'विंड पाइप' को हल्के से प्रेस करें. हार्ट बीट को 30 सेकेंड तक काउंट करें और फिर उसे 2 से गुणा कर दें. आपकी हार्ट बीट का सही रेट सामने आ जाएगा.


अगर एक्सपर्ट्स की माने तो उनका कहना है कि पल्स बीट की एक रेगुलर रिदम सामान्य होती है. अगर आपका हार्ट रेट 60 से 100 बीट्स प्रति मिनट है तो सब सामान्य है. लेकिन अगर हार्ट रेट 100 से ज्यादा जा रहा है तो कुछ समस्या हो सकती है.बता दें कि यूनाइटेड किंगडम जो कि कोविड-19 की वैक्सीन रोलआउट करने वाला दुनिया का पहला देश बना था, लेकिन आज रूप बदलने वाले वायरस का केंद्र बन गया है. इस वजह से पूरे देश में उथल-पुथल मची हुई है. ऐसी परिस्थितियों में सरकार और पब्लिक हेल्थ ऑफिशियल्स लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं.


आपको बता दें कि यूनाइटेड किंगडम जो कि कोविड-19 की वैक्सीन रोलआउट करने वाला दुनिया पहला देश बना था, आज रूप बदलने वाले वायरस का भी केंद्र बन गया है. इस वजह से पूरे देश में उथल-पुथल मची हुई है. ऐसी परिस्थितियो में सरकार और पब्लिक हेल्थ ऑफिशियल्स लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं.दूसरी ओर नए स्ट्रेन के आने से दक्षिण अफ्रीका में भी हालात काफी बदतर होते जा रहे हैं. देश में मृतकों की बढ़ती संख्या के चलते ताबूतों की कमी पड़ने लगी है. एक मीडिया  रिपोर्ट के मुताबिक, यहां कोरोना से होने वाली मौतें पहले की तुलना 120 फीसदी बढ़ गई हैं. बुधवार को देश में बुधवार को 422 लोगों की मौत हुई थी जबकि 15 हजार से अधिक लोग संक्रमित पाए गए थे.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें