ब्रेकिंग
रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे ‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे ‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार

आज लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानिए सूतक काल का समय

PATNA: आज यानी मंगलवार को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। भारतीय समय के मुताबिक चंद्र ग्रहण भारत में शाम 5:20 से लेकर शाम 06:18 तक रहेगा। हालांकि सूतक काल की बात करें तो च

आज लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानिए सूतक काल का समय
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: आज यानी मंगलवार को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। भारतीय समय के मुताबिक चंद्र ग्रहण भारत में शाम 5:20 से लेकर शाम 06:18 तक रहेगा। हालांकि सूतक काल की बात करें तो चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पहले ही लग जाएगा। सूतक काल में आप कोई भी शुभ काम नहीं कर पाएंगे। इस दौरान पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों पर पूर्ण पाबंदी रहती है। चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखेगा, इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य होगा। बता दें कि कल ही कार्तिक पूर्णिया, देव दीपावली और गुरुनानक जयंती भी है।




धार्मिक मान्यता के अनुसार ग्रहण के दौरान भूलकर भी यात्रा नहीं करनी चाहिए। इसी प्रकार गर्भवती महिलाओं को भी चंद्रग्रहण के दौरान विशेष सावधानी बरतनी चाहिए क्योंकि उनके कोख में पल रहे बच्चे पर इसका दुष्प्रभाव पड़ सकता है। गर्भवती महिलाओं और अन्य लोगों को ग्रहण काल में कैंची और चाकू जैसी धारदार चीजों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। चंद्र ग्रहण के दौरान भूलकर भी सोना नहीं चाहिए। यदि घर में भोजन बना रखा है तो उसे ग्रहण लगने से पहले उसमें तुलसी की पत्तियां डाल दें ताकि खाद्य पदार्थों पर नाकारात्मक प्रभाव नहीं पड़े।




ज्योतिष के अनुसार चाहे सूर्य ग्रहण हो या चंद्र ग्रहण इसका हर किसी पर शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ता है। चंद्र ग्रहण के दौरान भी 12 राशियां इससे प्रभावित होंगी। जानकारों के अनुसार साल का आखिरी ग्रहण मेष, वृष, सिंह, कन्या, तुला, धनु, मकर और मीन राशि के जीवन में परेशानियों को बढ़ाने वाला रहेगा जबकि मिथुन, कर्क, वृश्चिक और कुंभ राशि से जुड़े लोगों के लिए यह शुभ फलदायी साबित होगा।


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें