ब्रेकिंग
Bihar Board Matric Result 2026: पूर्णिया के अंश राज ने कर दिया कमाल, बिहार टॉपर्स में चौथा रैंक किया हासिलछपरा पंचायत भवन में महिला कर्मी का पंखे से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझा मामलाबिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदनमृत समझकर किया दाह संस्कार: जिंदा लौटा अमर चौहान, किशनगंज में रेल पुलिस की कार्यशैली पर सवालवैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहासBihar Board Matric Result 2026: पूर्णिया के अंश राज ने कर दिया कमाल, बिहार टॉपर्स में चौथा रैंक किया हासिलछपरा पंचायत भवन में महिला कर्मी का पंखे से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझा मामलाबिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदनमृत समझकर किया दाह संस्कार: जिंदा लौटा अमर चौहान, किशनगंज में रेल पुलिस की कार्यशैली पर सवालवैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास

आज होगी देश की सबसे महंगी शादी, 500 पंडित पढ़ेंगे मंत्र, BJP नेता ने PM मोदी को भी भेजा है निमंत्रण

DESK : आज देश की सबसे महंगी और शाही शादी कर्नाटक में होने जा रही है. ये शाही शादी है एक बीजेपी नेता की बेटी की. इस शादी में शामिल होने के लिए पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह सह

आज होगी देश की सबसे महंगी शादी, 500 पंडित पढ़ेंगे मंत्र, BJP नेता ने PM मोदी को भी भेजा है निमंत्रण
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : आज देश की सबसे महंगी और शाही शादी कर्नाटक में होने जा रही है. ये शाही शादी है एक बीजेपी नेता की बेटी की. इस शादी में शामिल होने के लिए पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह सहित कई नेताओं को भी न्योता दिया गया है. इस शादी की भव्यता का अंदाजा आप इस से लगा सकते हैं कि इस शादी में 500 से ज्यादा पंडित को मंत्र पढ़ने के लिए बुलाया गया है.

ये शाही शादी कर्नाटक सरकार में मंत्री औऱ बीजेपी नेता श्रीरामुलु की बेटी की होने जा रही है. अपनी बेटी रक्षिता की शादी में शामिल होने के लिए बी श्रारामुलु ने एक लाख मेहमानों को न्योता दिया है. शादी में आने के लिए किसी को भी व्यक्तिगत तौर पर निमंत्रण नहीं दिए जाने की स्थिति में मीडिया के जरिए लोगों को इसमें आने को कहा गया है. आज होने वाली शादी देश की सबसे बड़ी और महंगी शादी मानी जा रही है.

शादी के फंक्शन की शुरूआत 27 फरवरी से ही हो गई थी. आज शादी है और पूरे 500 पंडित इस शाही शादी को संपन्न कराएंगे. सभी बेंगलुरू पहुंच चुके हैं और उनके रुकने का खास इंतजाम किया गया है. सभी अतिथियों के रहने के लिए ताज वेस्ट इंड होटल में व्यवस्था की गई है. 40 एकड़ में होने वाली शाही शादी में 15 एकड़ में कार पार्किंग, 6 एकड़ में खाने की व्यवस्था की गई है. जिस मेकअप आर्टिस्ट और हेयर स्टाइलिस्ट ने दीपिका पादुकोण के शादी में काम किय था उसे इस शादी में बुलाया गाया है. 


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें