ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

नशा जो ना कराये: नशेड़ी ने गाजर-मूली की तरह सांप को जिंदा चबाकर खाया, अस्पताल में भर्ती

नशे में धुत एक युवक ने जिंदा सांप को दांतों से काट-काटकर खा लिया। नजर पड़ते ही परिजनों ने उसे रोका और अस्पताल में भर्ती कराया। जहां के डॉक्टरों ने बताया कि युवक अब खतरे से बाहर है, लेकिन यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

up news
नशे में जहर से खेला युवक
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

UP: नशे की हालत में लोग कुछ ऐसा कर जाते हैं जो इलाके में सुर्खियां बन जातीहै। एक नशेड़ी ने शराब के नशे में ऐसा काम किया उस घटना को जानकर लोग भी हैरान रह गये। नशे की हालत में युवक ने जिंदा सांप को पकड़ लिया और उसे गाजर और मूली की तरह कच्चा चबाने लगा। तभी उसकी मां की नजर जब बेटे पर गई तो उस दृश्य को देखकर वह काफी घबरा गयी और वह बेटे से सांप को छोड़ने को कहा लेकिन बेटा कुछ सुनने को तैयार नहीं था। 


उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से एक हैरान और विचलित कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने शराब के नशे में ऐसा कदम उठा लिया, जिसे सुनकर कोई भी सन्न रह जाए। युवक ने नशे की हालत में जिंदा सांप को पकड़ कर उसे कच्चा ही चबाना शुरू कर दिया, जैसे कोई गाजर या मूली खा रहा हो। यह घटना बांदा के बबेरू कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव की है और अब यह पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन चुकी है।


नशे में जहर से खेला युवक

मामले की जानकारी के अनुसार, 35 वर्षीय अशोक नाम का युवक शराब के नशे में पूरी तरह धुत था। इसी हालत में उसने एक जिंदा सांप को पकड़ लिया और उसे मुंह से काट-काटकर खाना शुरू कर दिया। उस वक्त गांव के लोग और परिजन वहां मौजूद नहीं थे। कुछ देर बाद उसकी मां सिया दुलारी वहां पहुंचीं और बेटे की यह खतरनाक हरकत देखकर घबरा गईं।


परिजनों ने बचाई जान

मां ने तुरंत शोर मचाया और बेटे से सांप को छोड़ने को कहा, लेकिन नशे में धुत अशोक मानने को तैयार नहीं था। किसी तरह से उन्होंने अर्धमृत सांप को उसके हाथ से छीना और उसके मुंह से सांप के टुकड़े बाहर निकालने की कोशिश की। लेकिन अशोक ने पहले ही सांप के दो टुकड़े चबाकर निगल लिए थे। परिजनों ने आनन-फानन में अशोक को पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने तुरंत उसका इलाज शुरू किया।


अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार अशोक ने सांप के कुछ हिस्से सच में निगल लिए थे, लेकिन सौभाग्य से सांप ने उसे नहीं काटा या फिर ज़हर का प्रभाव उतना गंभीर नहीं हुआ। इस वजह से उसका स्वास्थ्य धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है और वह फिलहाल खतरे से बाहर बताया जा रहा है।


इलाके में चर्चा का विषय

इस विचित्र घटना के बाद अशोक का गांव और अस्पताल कौतूहल का केंद्र बन गया है। लोग अशोक को देखने अस्पताल पहुंच रहे हैं, लेकिन वह अभी भी नशे की वजह से ठीक से जवाब नहीं दे पा रहा है।


सबक और चेतावनी

यह घटना सिर्फ एक सनसनीखेज खबर नहीं, बल्कि नशे की भयावहता और उसके दुष्परिणामों की सच्चाई भी है। जहां एक ओर युवक की जान जा सकती थी, वहीं यह सवाल भी खड़ा करता है कि नशा किस हद तक इंसान को असामान्य और आत्मघाती व्यवहार करने पर मजबूर कर सकता है।


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें