ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

धनकुबेर चीफ इंजीनियर के ठिकानों पर दूसरे दिन भी रेड, सामने आया सियासी कनेक्शन, ED की रडार पर कई राजनेता

RANCHI: झारखंड में ग्रामीण विकास विभाग के धनकुबेर चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के ठिकानों पर बुधवार को दूसरे दिन भी रेड जारी है। ईडी की टीम ने मंगलवार की सुबह चीफ इंजीनियर के ठिकानों

धनकुबेर चीफ इंजीनियर के ठिकानों पर दूसरे दिन भी रेड, सामने आया सियासी कनेक्शन, ED की रडार पर कई राजनेता
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI: झारखंड में ग्रामीण विकास विभाग के धनकुबेर चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के ठिकानों पर बुधवार को दूसरे दिन भी रेड जारी है। ईडी की टीम ने मंगलवार की सुबह चीफ इंजीनियर के ठिकानों पर छापेमारी शुरू की थी। छापेमारी के दौरान ईडी की टीम ने डेढ़ करोड़ से अधिक के हीरे-जेवरात और अरबों रुपए के निवेश के कागजातों को बरामद किया था। फिलहाल ईडी की टीम वीरेंद्र राम को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पूछताछ में चीफ इंजीनियर ने कई बड़ी हस्तियों से अपने संबंधों की जानकारी ईडी को दी है।


चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के सियासी कनेक्शन रहे हैं। जानकारी के मुताबिक ईडी को उसके पास से एक पेन ड्राइव भी मिला है, जिसमें पैसों के लेनदेन से जुड़े अहम सबूत मिले हैं। इस अहम सबूत के हाथ लगने के बाद झारखंड के करीब 6 से अधिक सफेदपोश ईडी की रडार पर आ गए हैं। ईडी पिछले कई महीनों से वीरेंद्र राम की गतिविधियों पर नजर रख रही थी। इस दौरान ईडी को जानकारी मिली है कि वीरेंद्र राम ने कई राजनेताओं तक पैसे पहुंचाए थे।


बता दें कि मंगलवार को छापेमारी के दौरान चीफ इंजीनियर के अशोकनगर स्थित आवास से ईडी ने करोड़ों के हीरे और आभूषण को बरामद किया है। बरामद आभूषणों कितने के हैं इसका आकलन किया जा रहा है। अबतक की छापेमारी के दौरान अरबों रुपए के निवेश की जानकारी भी ईडी की टीम को मिली है। ईडी को कई शेल कंपनियों में भी मन लॉन्ड्रिग से जुड़े दस्तावेज हाथ लगे हैं। मंगलवार को ईडी की टीम ने वीरेंद्र राम के दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी स्थित घर, छतरपुर में निर्माणाधीन मकान में छापेमारी के साथ दर्जन भर से अधिक डाटा इंट्री ऑपरेटरों के यहां भी छापेमारी की थी। इन सभी के यहां से मनी लॉन्ड्रिंग के पुख्ता सबूत ईडी को मिले हैं।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें