ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

वीरेंद्र राम के बाद उसके करीबी JE के ठिकानों पर ED की रेड, रांची स्थित आवास पर छापेमारी जारी

RANCHI: ग्रामीण विकास विभाग के इंजीनियर वीरेंद्र राम के जूनियर साथी रामपुकार राम के रांची स्थित आवास पर ईडी की टीम ने सोमवार को छापेमारी की। वीरेंद राम से पूछताछ के आधार पर ईडी की

वीरेंद्र राम के बाद उसके करीबी JE के ठिकानों पर ED की रेड, रांची स्थित आवास पर छापेमारी जारी
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI: ग्रामीण विकास विभाग के इंजीनियर वीरेंद्र राम के जूनियर साथी रामपुकार राम के रांची स्थित आवास पर ईडी की टीम ने सोमवार को छापेमारी की। वीरेंद राम से पूछताछ के आधार पर ईडी की टीम रामपुकार से पूछताछ कर रही है और कागजातों को खंगाल रही है।


वीरेंद्र राम को ईडी ने उनके रांची स्थित आवास से दो दिन की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। रांची, जमशेदपुर, सीवान, दिल्ली सहित देश के 24 ठिकानों पर छापेमारी कर वीरेंद्र राम के 100 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा हुआ था। गाड़ियों और आलीशान मकानों के शौक के अलावा महंगे कपड़े और जर्मन कंपनी के पानी पीने का शौकीन वीरेंद्र राम की राजनेताओं और नौकरशाहों से करीबी रिश्ता रहे है। सरकार में शामिल दो मंत्रियों के नाम और कई अधिकारियों से उनके संपर्क की जांच ईडी कर रही है।


मंत्री जगरनाथ महतो ने वीरेंद्र राम को फोन कर शिक्षा विभाग के इंजीनियरिंग सेल का इंचार्ज बनाने की बात से लेकर मंत्री आलमगीर आलम द्वारा वीरेंद्र राम की सुरक्षा को लेकर डीआईजी को पत्र लिखने की बात तक वीरेंद्र राम के रसूख को लेकर कई बाते कही जा रही है। इसी मामले पर पूर्व मंत्री और विधायक सरयू राय ने यहां तक कह दिया कि वीरेंद्र राम अपनी पत्नी को बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ाने चाहते थे, इसी बीच एसीबी की जांच में उनका नाम आ गया और उनकी पत्नी चुनाव नहीं लड़ सकी।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें