ब्रेकिंग
पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियतबिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहालदेशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर?बिहार सरकार के अधिकारियों ने सार्वजनिक की संपत्ति: मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत से अमीर उनकी पत्नी, DGP विनय कुमार कितने धनवान?बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्टपटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियतबिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहालदेशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर?बिहार सरकार के अधिकारियों ने सार्वजनिक की संपत्ति: मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत से अमीर उनकी पत्नी, DGP विनय कुमार कितने धनवान?बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट

हाईकोर्ट ने पूछा- किसके कहने पर लालू को पेइंग वार्ड से भेजा गया बंगला, सेवादार के नियुक्ति पर उठाया सवाल

RANCHI: चारा घोटाला में सजायाफ्ता लालू यादव को रिम्स के पेइंग वार्ड से निदेशक के बंगला और फिर वहां से पेइंग वार्ड शिफ्ट करने पर रांची हाईकोर्ट ने हेमंत सरकार से जवाब मांगा है.

हाईकोर्ट ने पूछा- किसके कहने पर लालू को पेइंग वार्ड से भेजा गया बंगला, सेवादार के नियुक्ति पर उठाया सवाल
Manish Kumar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI: चारा घोटाला में सजायाफ्ता लालू यादव को रिम्स के पेइंग वार्ड से निदेशक के बंगला और फिर वहां से पेइंग वार्ड शिफ्ट करने पर रांची हाईकोर्ट ने हेमंत सरकार से जवाब मांगा है. यही नहीं कोर्ट ने सेवादार के नियुक्ति को लेकर भी जवाब मांगा है. लालू को कोरोना से बचाने के लिए पेइंग वार्ड से निदेशक के बंगले पर शिफ्ट किया गया था. यहां पर लालू से मिलने के लिए नेताओं की भीड़ लगती थी. कई फोटो भी वायरल हो चुका है. 

18 दिसंबर को देना है जवाब

लालू यादव के जेल मैनुअल उल्लंघन मामले में झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. इस दौरान कोर्ट ने हेमंत सरकार से जवाब मांगा है. 18 दिसंबर को इस मामले पर सुनवाई होने वाली है. इस दौरान सरकार को जवाब देना है. हाईकोर्ट ने तीन माह के अंदर मिलने वाले की सूची भी मांगी थी. जो नहीं दी गई थी. जिसको लेकर जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की अदालत ने कारा महानिरीक्षक और बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा के अधीक्षक को शो कॉज जारी करते हुए रिपोर्ट मांगी थी.

बंगला से लालू का ऑडियो हुुआ था वायरल

बिहार विधानसभा के स्पीकर चुनाव के लिए विधायकों को लालू प्रसाद के कॉल करने का ऑडियो वायरल होने के बाद बिहार से लेकर झारखंड में राजनीति तेज हो गई थी. फजीहत के बाद  झारखंड जेल आईजी वीरेंद्र भूषण ने इस मामले की जांच का आदेश दे दिया है. जेल आईजी ने रांची डीसी और एसएसपी के साथ ही रांची जेल के अधीक्षक को भी कहा कि जो मीडिया में ऑडियो चल रहा है उसकी जांच कर रिपोर्ट सौंपी जाए. वही, इसको लेकर बीजेपी ने हाईकोर्ट में केस भी दर्ज किया है.  हाईकोर्ट ने चारा घोटाला केस में लालू प्रसाद को जमानत की सुनवाई 11 दिसंबर को होने वाली है. 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Manish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें