ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

रामगढ़ का रण: विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी, भारी सुरक्षा के बीच वोटर्स मताधिकार का कर रहे इस्तेमाल

RAMGARH: रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए सुबह सात बजे से वोटिंग जारी है। सुबह से ही बड़ी संख्या में वोटर्स कतारबद्ध होकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। शांतिपूर्ण चुनाव

रामगढ़ का रण: विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी, भारी सुरक्षा के बीच वोटर्स मताधिकार का कर रहे इस्तेमाल
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RAMGARH: रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए सुबह सात बजे से वोटिंग जारी है। सुबह से ही बड़ी संख्या में वोटर्स कतारबद्ध होकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने को लेकर मतदान केंद्रों पर बड़ी संख्या में पुलिस और अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है। चुनाव में किसी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं हो इसपर जिला प्रशासन की पैनी नजर है। सुबह सात बजे से शुरू हुई वोटिंग शाम पांच बजे तक चलेगी।


मतदान को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। सुबह से ही मतदाता कतारबद्ध होकर बारी बारी से लोकतंत्र के पावन पर्व में अपनी भूमिका निभा रहे हैं। वहीं विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता और कार्यकर्ता वोटिंग पर नजर रखे हुए हैं और मतदाताओं को कोई परेशानी नहीं हो इसपर ध्यान दे रहे हैं। रामगढ़ उपचुनाव में कुल 18 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। मुख्य मुकाबला कांग्रेस के बजरंग महतो और आजसू की सुनीता चौधरी के बीच है।


उपचुनाव संपन्न कराने के लिए 2025 मतदान कर्मी लगाए गए हैं। 69 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 63 माइक्रो ऑब्जर्वर की नियुक्ति की गयी है। रामगढ़ के चार प्रखंडों में 405 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 405 मतदान केंद्रों में अधिकतर केंद्र अति संवेदनशील हैं। रामगढ़ में वोटर्स की संख्या 3,35,734 है, जिनमें से 1,73,550 पुरुष और 1,62,184 महिला मतदाता शामिल हैं।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें