ब्रेकिंग
बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जानपटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकीपटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसानबिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेटबिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेशबिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जानपटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकीपटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसानबिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेटबिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश

लातेहार में गिरा स्कूल का छज्जा, 3 बच्चे घायल, एक की हालत गंभीर

LATEHAR: लातेहार के बानपुर इलाका स्थित एक जर्जर स्कूल का छज्जा अचानक भरभरा कर गिर गया। इस दौरान अफरा-तफरी मच गयी। छज्जा पर दो बच्चे खड़े थे जबकि एक बच्चा छज्जे के नीचे था। छज्जा के

लातेहार में गिरा स्कूल का छज्जा, 3 बच्चे घायल, एक की हालत गंभीर
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

LATEHAR: लातेहार के बानपुर इलाका स्थित एक जर्जर स्कूल का छज्जा अचानक भरभरा कर गिर गया। इस दौरान अफरा-तफरी मच गयी। छज्जा पर दो बच्चे खड़े थे जबकि एक बच्चा छज्जे के नीचे था। छज्जा के अचानक गिरने से तीनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गये। जिनमें एक की हालत नाजुक बतायी जा रही है।


 सभी बच्चों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। लातेहार सदर अस्पताल में तीनों बच्चों का प्राथमिक उपचार कराया गया। जो बच्चे अभी भी वहां भर्ती है लेकिन एक बच्चे की हालत गंभीर होता देख डॉक्टरों ने उसे रिम्स रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में भर्ती दोनों बच्चे अभी खतरे से बाहर हैं। 


स्थानीय लोगों ने घटना के बारे में बताया कि ये बच्चे हर दिन खेलने यहां खेलने के लिए आते थे। सोमवार को तीन बच्चे ही खेलने के लिए यहां पहुंचे थे। यदि बच्चों की संख्या ज्यादा रहती तो स्थिति और भयावह हो सकती थी। लातेहार में कई पुराने भवन जर्जर हालत में हैं। जहां बच्चे खेल-कूद करते देखे जाते हैं। आज इसी दौरान एक जर्जर स्कूल का छज्जा गिर गया और तीन बच्चे घायल हो गये। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें