ब्रेकिंग
पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूलीहस्ताक्षर असली है या नकली? सीएम नीतीश कुमार के इस्तीफे पर लालू के करीबी ने उठाए गंभीर सवालEOU का भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, DSP के छह ठिकानों पर छापेमारी... DRDA डायरेक्टर के घर की भी हो रही तलाशीLPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयारबिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदेपटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूलीहस्ताक्षर असली है या नकली? सीएम नीतीश कुमार के इस्तीफे पर लालू के करीबी ने उठाए गंभीर सवालEOU का भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, DSP के छह ठिकानों पर छापेमारी... DRDA डायरेक्टर के घर की भी हो रही तलाशीLPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयारबिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे

Jharkhand: कपड़ें की दुकान में लगी भीषण आग, 50 लाख रुपए का माल जलाकर हुआ राख

KODERMA: खबर झारखंड के कोडरमा से आ रही है जहां कपड़ें की दुकान में भीषण आ लग गयी. खबर लगने पर लोगों ने फायर ब्रिगेड को बुलाया, जिसनें काफी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाय

 Jharkhand: कपड़ें की दुकान में लगी भीषण आग, 50 लाख रुपए का माल जलाकर हुआ राख
Aprajita  ShilaAprajita Shila|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

KODERMA: खबर झारखंड के कोडरमा से आ रही है जहां कपड़ें की दुकान में भीषण आ लग गयी. खबर लगने पर लोगों ने फायर ब्रिगेड को बुलाया, जिसनें काफी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया. इस घटना में दुकान में रखा लाखों का कपड़ा जलकर खाक हो गया. फ़िलहाल यह आग कैसे लगी, इसका पता लगाया जा रहा है.



जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के हीरोडीह में कपड़े की दुकान में आग लगी. बताया जा रहा है कि हीरोडीह स्टेशन से सटे मार्केट कॉम्प्लेक्स की पहली मंजिल पर जय माता दी वस्त्रालय नामक दुकान से धुआं निकल रहा था, क्योंकि वहां मौजूद दूसरी दुकान खोलने से पहले से लोग वहां पहुंचे थे. जिन्होंने इस बात की सूचना कपड़ा दुकान के मालिक चंदन मोदी को दी गयी.


वही दुकान मालिक को आग की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर फायर बिग्रेड और जयनगर थाना को दुकान में आग लगने की सूचना दी. जब तक फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाई तब तक दुकान में रखा कपड़ा और सारा सामान जलकर खाक हो चुका था. काफी मशक्कत के बाद स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों के सहयोग से फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर किसी तरह काबू पाया.


दुकान मालिक चंदन मोदी ने बताया कि दुकान में लगभग 50 लाख रुपए से ऊपर का रेडीमेड गारमेंट का स्टॉक रखा हुआ था, जो पूरी तरह जलकर खाक हो चुका है. यह आग कैसे लगी फिलाहल नहीं पता चला है वही आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बतायी जा रही है. फिलहाल पहुंची पुलिस जांच में जुटी है. 

टैग्स
इस खबर के बारे में
Aprajita  Shila

रिपोर्टर / लेखक

Aprajita Shila

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें