ब्रेकिंग
जेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौताबिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएंBihar News: भ्रष्ट DSP ने 80 करोड़ की संपत्ति कैसे अर्जित की...अब होगी पूछताछ, EOU के तीखे सवालों का करना पड़ेगा सामनाबिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जानपटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकीजेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौताबिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएंBihar News: भ्रष्ट DSP ने 80 करोड़ की संपत्ति कैसे अर्जित की...अब होगी पूछताछ, EOU के तीखे सवालों का करना पड़ेगा सामनाबिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जानपटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी

झारखंड: वज्रपात की चपेट में आने से चार बच्चों की दर्दनाक मौत, बारिश में पेड़ के नीचे खड़े थे सभी बच्चे

SAHIBGANJ: इस वक्त की बड़ी खबर झारखंड के साहिबगंज से आ रही है, जहां तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से चार बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई है जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से झुलस

झारखंड: वज्रपात की चपेट में आने से चार बच्चों की दर्दनाक मौत, बारिश में पेड़ के नीचे खड़े थे सभी बच्चे
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

SAHIBGANJ: इस वक्त की बड़ी खबर झारखंड के साहिबगंज से आ रही है, जहां तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से चार बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई है जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से झुलस गया है। बारिश के दौरान सभी बच्चे पेड़ के नीचे खड़े थे, तभी ठनका गिरा और चार बच्चों की जान चली गई। घटना राधानगर थाना क्षेत्र के पश्चिमी उधवा स्थित बाबूटोला मोड़ के पास की है।


दरअसल, झारखंड में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग की तरफ से बारिश और वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की गई थी। इसी बीच साहिबगंज में बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि रविवार की दोपहर तेज हवा के साथ अचानक बारिश शुरू हो गई। कुछ बच्चे बगीचे में आम चुन रहे थे, तभी वज्रपात हुआ और आम चुन रहे पांच में से चार बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक बच्चा बुरी तरह से झुलस गया। झुलसे बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


वज्रपात के शिकार हुए बच्चों में हुमायुन शेख का 10 साल का बेटे नजरुल शेख, महबूब शेख का 12 साल का बेटा तौकीर शेख, अशराफुल शेख का 10 साल का बेटा जहीद शेख और 10 साल की आयशा खातून शामिल हैं। इस घटना के बाद मृतक बच्चों के परिजनों में कोहराम मच गया है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। एक साथ चार बच्चों की दर्दनाक मौत के बाद गांव में मातम का माहौल है। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें