ब्रेकिंग
अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार

Jharkhand Election: नगर निकाय चुनाव में बिहार की पार्टी का दिखेगा बोलबाला

झारखंड में नगर निकाय का चुनाव होने वाला है। इसको लेकर सभी पार्टियों ने तैयारी तेज कर दी है। फिलहाल इस रेस में कांग्रेस आगे है, तो वहीं जदयू और हम भी तैयारी में जुट गयी है।

Jharkhand Election
Jharkhand Election
User1
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

झारखंड में विधानसभा चुनाव का शोर अभी थमा भी नहीं था कि अब नगर निकाय चुनाव की तैयारी शुरू हो गयी है। सभी पार्टियां अपने-अपने स्तर से प्रचार प्रसार और सर्वे में लग गयी है। एक तरफ जहां कांग्रेस ने 11 सदस्यीय प्रदेश चुनाव समिति का गठन किया है. वहीं, बीजेपी भी सांगठनिक चुनाव की प्रक्रिया में जुट गयी है। हालांकि अभी तक यह तय नहीं‚ हुआ है कि नगर निकाय का चुनाव दल के आधार पर होगा या फिर गैर दलीय आधार पर होगा। 

वहीँ, इस रेस में जदयू भी कूद पड़ी है। पार्टी की ओर से जबरदस्त तरीके से तैयारी होने लगी है। प्रदेश अध्यक्ष पार्टी की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए कोषांग का गठन करना शुरू कर दिया है। इसके अलावा बिहार में अपनी पकड़ मजबूत करने के बाद हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) भी निकाय चुनाव में अपनी किस्मत आजमाने की तैयारी कर रहा है। कांग्रेस और भाजपा की तर्ज पर पार्टी के नेता सर्वे करवा रहे है। 

गौरतलब हो कि भाजपा और कांग्रेस अपने अपने संगठन के लोगों के साथ बैठ कर सीटों पर चर्चा करने लगे है। इस रेस में कांग्रेस थोड़ी आगे चल रही है। party पार्टी की ओर से नगर निकाय चुनाव के सफल संचालन के लिए 11 सदस्यीय प्रदेश चुनाव सिमित, नगर निगम के लिए नौ सदस्यीय सिमित और नगर परिषद और नगर पंचायत के लिए पांच‐पांच सदस्यीय समिति का गठन करने का निर्णय लिया गया। वहीँ, भाजपा अभी सांगठिनक चुनाव की प्रक्रिया में जुटी हुई है। 



इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

User1

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें