ब्रेकिंग
तेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिलBihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारीफिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचातेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिलBihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारीफिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचा

झारखंड में विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा: ब्रेक फेल होने के बाद ट्रक ने 15 से अधिक लोगों को रौंदा, हादसे में अबतक दो लोगों की मौत; मौके पर मची अफरा-तफरी

JAMSHEDPUR: खबर झारखंड के जमशेदपुर से आ रही है, जहां प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया है। यहां प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक ट्रक का ब्रेक फेल हो गया। अनियंत्रित ट्रक ने 15

झारखंड में विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा: ब्रेक फेल होने के बाद ट्रक ने 15 से अधिक लोगों को रौंदा, हादसे में अबतक दो लोगों की मौत; मौके पर मची अफरा-तफरी
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

JAMSHEDPUR: खबर झारखंड के जमशेदपुर से आ रही है, जहां प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया है। यहां प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक ट्रक का ब्रेक फेल हो गया। अनियंत्रित ट्रक ने 15 से अधिक लोगों को रौंद डाला। इस घटना के बाद भगदड़ मच गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। घटना बिष्टुपुर थाना अंतर्गत बेनी बोधनवाला घाट की है।


दरअसल, नवरात्रि का त्योहार खत्म होने के बाद मंगलवार की शाम मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन चल रहा था। घाट पर बारी बारी से सभी प्रतिमा का विसर्जन का काम चल रहा था। इसी दौरान मां दुर्गा की प्रतिमा लेकर घाट पर पहुंचे एक ट्रक का ब्रेक फेल हो गया। इसके बाद ट्रक आगे चल रहे लोगों को रौंदते हुए नदी में जा घुसा। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।


आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान कीताडीह निवासी वीरेंद्र शर्मा के रूप में हुई है। बाकी घायलों का इलाज चल रहा है। उधर, नदी में घुसे ट्रक को क्रेन की मदद से बाहर निकाल लिया गया है। घटनास्थल पर पुलिस और प्रशासन के अधिकरी पहुंचे हैं।




इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें