ब्रेकिंग
फर्जी GST अधिकारी बनकर 26 लाख की लूट, फिल्मी अंदाज में दिया घटना को अंजाम Bihar News: किनके इशारे पर CO ने किया है हड़ताल...किसका है दबाव ? हाईलेवल जांच के आदेश, ट्रेनी राजस्व अधिकारियों की बर्खास्तगी को हरी झंडीभ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई: घूस लेते पकड़े गए SI सदरे आलम सेवा से बर्खास्तबिहार पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर अवॉर्ड, वीरता और उत्कृष्ट सेवा का सर्वोच्च गौरव; सिर्फ एक बार मिलता है ‘निशान’बेगूसराय में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, 30 बीघा में लगी गेहूं की फसल जलकर राख फर्जी GST अधिकारी बनकर 26 लाख की लूट, फिल्मी अंदाज में दिया घटना को अंजाम Bihar News: किनके इशारे पर CO ने किया है हड़ताल...किसका है दबाव ? हाईलेवल जांच के आदेश, ट्रेनी राजस्व अधिकारियों की बर्खास्तगी को हरी झंडीभ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई: घूस लेते पकड़े गए SI सदरे आलम सेवा से बर्खास्तबिहार पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर अवॉर्ड, वीरता और उत्कृष्ट सेवा का सर्वोच्च गौरव; सिर्फ एक बार मिलता है ‘निशान’बेगूसराय में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, 30 बीघा में लगी गेहूं की फसल जलकर राख

झारखंड में प्रकृति पर्व सरहुल की धूम, आदिवासी हॉस्टल में सीएम हेमंत ने बजाया मांदर

RANCHI: झारखंड में प्रकृति पर्व सरहुल को लेकर धूम मची हुई है। हर तरफ हर्ष, उत्साह और जश्न का माहौल है। मांदर-नगाड़े की थाप पर सरना स्थलों में पूरे विधि-विधान से प्रकृति की पूजा अर्

झारखंड में प्रकृति पर्व सरहुल की धूम, आदिवासी हॉस्टल में सीएम हेमंत ने बजाया मांदर
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI: झारखंड में प्रकृति पर्व सरहुल को लेकर धूम मची हुई है। हर तरफ हर्ष, उत्साह और जश्न का माहौल है। मांदर-नगाड़े की थाप पर सरना स्थलों में पूरे विधि-विधान से प्रकृति की पूजा अर्चना सबका मन मोह रहा है। इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करमटोली स्थित आदिवासी छात्रावास पहुंचे और सरना स्थल पर पारंपरिक विधि- विधान से पूजा-अर्चना के बाद मांदर बजाकर लोगों के साथ खुशियां बांटी। बता दें कि सदियों से चली आ रही यह परंपरा बताती है कि प्रकृति पर्व सरहुल का आदिवासी समाज में कितना महत्व है।


इस मौके पर मुख्यमंत्री ने बताया कि छात्रावासों को सुसज्जित और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने का सरकार ने निर्णय लिया है। छात्रावासों के जीर्णोद्धार का कार्य भी शुरू हो चुका है। इस कड़ी में आदिवासी छात्रावास को भी नया आयाम देने की कार्य योजना बन चुकी है। यहां बच्चे और बच्चियों के लिए अलग-अलग मल्टी स्टोरी छात्रावास बनेगा,  जहां पढ़ाई करने वाले 500 लड़के और 500 लड़कियों के रहने की मुकम्मल व्यवस्था होगी। उन्होंने रांची वीमेंस कॉलेज के साइंस और आर्ट्स ब्लॉक के जीर्णोद्धार करने की घोषणा की।


मुख्यमंत्री ने कहा कि सरना और मसना स्थल आदिवासियों की आस्था से जुड़ा है। इसे संरक्षित रखने की दिशा में सरकार कार्य कर रही है।उन्होंने लोगों से कहा कि सामाजिक धरोहरों को बचाने में समाज को भी जिम्मेदारी निभानी होगी। सरकार के प्रयास और आपके योगदान से हम अपने सामाजिक-धार्मिक धरोहर को अलग पहचान दे सकते हैं।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें