ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

झारखंड: शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे बाप-बेटा, भीषण सड़क हादसे में दोनों की दर्दनाक मौत

GUMALA: खबर झारखंड के गुमला से है, जहां भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों मृतक बाप-बेटा थे, जो किसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से न

झारखंड: शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे बाप-बेटा, भीषण सड़क हादसे में दोनों की दर्दनाक मौत
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

GUMALA: खबर झारखंड के गुमला से है, जहां भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों मृतक बाप-बेटा थे, जो किसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान बीच रास्ते में उनकी बाइक की स्कॉर्पियों के साथ सीधी टक्कर हो गई। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मृतक का पोता गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना सदर थाना क्षेत्र के लोहरदगा-गुमला रोड में पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास की है।


मृतक बाप-बेटे भीखराम उरांव और अनुज उरांव और अनुज का बेटा आयुष अंजन गांव से एक बाइक पर सवार होकर एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए कोटाम जा रहे थे। जैसे ही तीनों गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास पहुंचे सामने से तेज गति से आ रही स्कॉर्पियों ने तीनों को रौंद डाला। इस हादसे में अनुज और उसके पिता भीखराम की मौके पर ही मौत हो गई जबकि आयुष गंभीर रूप से घायल हो गया।


टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल 4 साल के आयुष को बेहतर इलाज के लिए रिम्स भेज दिया जबकि दोनों बाप बेटे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। उधर, एक साथ दो लोगों की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें