ब्रेकिंग
पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियतबिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहालदेशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर?बिहार सरकार के अधिकारियों ने सार्वजनिक की संपत्ति: मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत से अमीर उनकी पत्नी, DGP विनय कुमार कितने धनवान?बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्टपटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियतबिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहालदेशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर?बिहार सरकार के अधिकारियों ने सार्वजनिक की संपत्ति: मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत से अमीर उनकी पत्नी, DGP विनय कुमार कितने धनवान?बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट

झारखंड में जंगली हाथियों का आतंक, एक ही परिवार के तीन लोगों की ले ली जान

LATEHAR: झारखंड में जंगली हाथियों का उत्पात बढ़ता ही जा रहा है। जंगल से भटक कर रिहायशी इलाकों में पहुंचे हाथी लोगों की जान तक ले रहे हैं। ताजा मामला लातेहार से सामने आया है, जहां द

झारखंड में जंगली हाथियों का आतंक, एक ही परिवार के तीन लोगों की ले ली जान
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

LATEHAR: झारखंड में जंगली हाथियों का उत्पात बढ़ता ही जा रहा है। जंगल से भटक कर रिहायशी इलाकों में पहुंचे हाथी लोगों की जान तक ले रहे हैं। ताजा मामला लातेहार से सामने आया है, जहां देर रात हाथियों के झुंड ने मासूम बच्ची समेत एक ही परिवार के तीन लोगों की जान ले ली। घटना चंदवा प्रखंड स्थित ईंट भट्ठे की है।


मृतकों की पहचान 26 वर्षीय फानू भुइयां, उसी 23 वर्षीय पत्नी बबीता देवी और तीन साल के बेटी मंजिशा कुमारी के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि फानू भुइयां अपनी पत्नी बबीता के साथ ईंट भट्ठे पर काम करता था। गुरुवार की देर रात पत्नी पत्नी और तीन साल की मासूम बेटी झोपड़ी में सो रहे थे। इसी दौरान हाथियों के झुंड ने हमला बोल दिया और तीन साल की मासूम बच्ची और उसके माता-पिता की पटक पटक कर जान ले ली।


हाथियों के हमले के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और ईंट भट्ठा पर सो रहे अन्य मजदूरों ने किसी तरह से भागकर अपनी जान बचाई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर वन विभाग और चंदवा थाने की पुलिस पहुंची और हालात को काबू में किया। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सभी मृतक गढ़वा जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें