ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

झारखंड: पांच जिलों में एक हाथी मचा रहा तांडव, 12 दिन में 16 लोगों को मौत के घाट उतारा!

RANCHI: झारखंड के जंगली इलाकों से निकलकर हिरायशी इलाकों में पहुंचे हाथियों के उत्पात आए दिन सामने आता रहा है। जंगल से भटक कर रिहायशी इलाके में पहुंचा एक हांथी पिछले कई दिनों से तां

झारखंड: पांच जिलों में एक हाथी मचा रहा तांडव, 12 दिन में 16 लोगों को मौत के घाट उतारा!
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI: झारखंड के जंगली इलाकों से निकलकर हिरायशी इलाकों में पहुंचे हाथियों के उत्पात आए दिन सामने आता रहा है। जंगल से भटक कर रिहायशी इलाके में पहुंचा एक हांथी पिछले कई दिनों से तांडव मचा रहा है। पांच जिलों में घूम घूमकर 12 दिनों के भीतर यह हाथी अबतक 16 लोगों की जान ले चुका है। सिर्फ राजधानी रांची में हाथी ने मंगलवार को चार लोगों की जान ले ली। एहतियात के तौर पर प्रभावित इलाके इटकी में धारा 144 लागू कर दी गई है।


प्रशासन द्वारा इटकी प्रखंड के ग्रामीणों को सुबह और शाम के वक्त घरों में ही रहने की हिदायत दी गई है और हाथी दिखने पर उसके करीब नहीं जाने की सलाह दी है। हाथी को देखने के बाद भीड़ लगाने से रोकने के लिए इटकी प्रखंड में धारा 144 लगा दी गयी है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक शशिकार सामंत ने बताया कि हाथी को काबू में करने के लिए पश्चिम बंगाल की स्पेशल टीम की मदद लेने के साथ ही सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।


उन्होंने बताया कि 12 दिनों में हजारीबाग, रामगढ़, चतरा, लोहरदगा और रांची में 16 लोगों के मारे जाने का संदेह है। रांची के वन संरक्षक की अगुवाई में चार संभागों के वन अधिकारियों की एक समिति बनायी गई है जो जांच करेंगी की जिन 16 लोगों की मौत हुई है क्या उनकी जान इसी हाथी ने ली है। कमेटी की जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। समिति तय करेगी कि लोगों की जान हाथी ने ली है या फिर किसी और कारण से उनकी मौत हुई है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें