ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

झारखंड में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप, सरकार ने जारी किया गाइडलाइन्स

RANCHI: झारखंड के बोकारो समेत अन्य जिलों में मुर्गियों के बड़ी संख्या में मौत के बाद बर्ड फ्लू की दस्तक की आशंका जताई जा रही थी। विशेषज्ञों ने की टीम ने सैपल्स को जांच के लिए

झारखंड में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप, सरकार ने जारी किया गाइडलाइन्स
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI: झारखंड के बोकारो समेत अन्य जिलों में मुर्गियों के बड़ी संख्या में मौत के बाद बर्ड फ्लू की दस्तक की आशंका जताई जा रही थी। विशेषज्ञों ने की टीम ने सैपल्स को जांच के लिए लेबोरेट्री में भेजा था। जांच रिपोर्ट में मुर्गियों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। पशुपालन विभाग के मुताबिक प्रवासी पक्षियों के कारण मुर्गियों में बर्ड फ्लू फैला है। मुर्गियों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद हड़कंप मच गया है। इसको लेकर विभागीय स्तर पर गाइडलाइन जारी किया गया है।


पशुपालन विभाग की तरफ से जारी गाइडलाइन्स में कहा गया है कि मृत पक्षी दिखने पर उससे दूरी बनाएं और किसी भी हाल में उसे ना छूएं। कहीं भी अगर पक्षियों की मौत होती है तो तत्काल इसकी जानकारी विभाग को दें। इसके साथ ही प्रभावित क्षेत्र से 10 किलोमीटर के दायरे में आने वाले सभी चिकन की दुकानों को बंद करने का निर्देश दिया गया है। लोगों से अपील की गई है कि प्रभावित क्षेत्र में स्थित दुकानों से लोग चिकन खरीदने से परहेज करें।


विभाग के मुताबिक बोकारो और गिरिडीह समेत राज्य के दूसरे जिलों में हजारों मुर्गियों की मौत का कारण बर्ड फ्लू है। कृषि, पशुपालन विभाग के मुताबिक प्रवासी पक्षियों से मुर्गियों में बर्ड फ्लू फैला है। विभाग ने लोगों को इसके प्रति सचेत रहने की सलाह दी है। पशु स्वास्थ्य एवं उत्पादन संस्थान, कांके की तरफ से जारी सूचना में इस बात की जानकारी दी गई है।


विभाग के गाइडलाइन्स के मुताबिक, बर्ड फ्लू के संक्रमण की पुष्टि के बाद चिकेन और अंडे खाने से परहेज करें। अगर आप चिकेन का सेवन करना चाहते हैं, तो उसकी सफाई करने या छूने से पहले ग्लव्स और मास्क का इस्तेमाल जरूर करें। कटिंग बोर्ड, बर्तन और चिकेन के संपर्क में आने वाली सभी चीजों को गर्म पानी और साबुन से धोएं। चिकेन को अच्छी तरह से तब तक पकाएं, जब तक बर्तन का तापमान 165 फारेनहाइट या 74 डिग्री सेल्सियस तक न पहुंच जाए। कच्चे अंडे या हाफ फ्राई अंडे का सेवन करने से परहेज करें।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें