ब्रेकिंग
पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियतबिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहालदेशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर?बिहार सरकार के अधिकारियों ने सार्वजनिक की संपत्ति: मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत से अमीर उनकी पत्नी, DGP विनय कुमार कितने धनवान?बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्टपटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियतबिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहालदेशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर?बिहार सरकार के अधिकारियों ने सार्वजनिक की संपत्ति: मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत से अमीर उनकी पत्नी, DGP विनय कुमार कितने धनवान?बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट

झारखंड में 11 हजार पदों पर होगी नियुक्ति, इन प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए सरकार जल्द भेजेगी JSSC को अधियाचना

RANCHI: प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर आ रही है. बता दें झारखंड सरकार ने राज्य में 12 नियुक्ति परीक्षाओं के लिए जल्द झारखंड कर्मचारी चयन आयो

झारखंड में 11 हजार पदों पर होगी नियुक्ति, इन प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए सरकार जल्द भेजेगी JSSC को अधियाचना
Aprajita  ShilaAprajita Shila|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI:  प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर आ रही है. बता दें झारखंड सरकार ने राज्य में 12 नियुक्ति परीक्षाओं के लिए जल्द झारखंड कर्मचारी चयन आयोग को अधियाचना भेजे जाने की सूचना है. जिसके लिए कार्मिक विभाग ने संशोधित नियमावली तैयार कर ली है, अब जल्द ही जारी किया जायेगा. वही झारखंड कर्मचारी चयन आयोग को विभागों के द्वारा बदले हुए प्रावधान के अनुरूप अधियाचना भेजी जायेगी. जिसके बाद राज्य में अलग-अलग विभागों में 11 हजार पदों पर नियुक्तियां होंगी.


बता दें राज्य सरकार द्वारा JSSC स्नातक स्तरीय परीक्षा संचालन नियमावली में बदलाव के बाद विभागीय स्तर पर बनायी गयी नियमावली से झारखंड से मैट्रिक-इंटर की परीक्षा पास होने की अनिवार्यता समाप्त कर दी गयी है. और अब जिस विभाग से जुड़ी नियुक्ति को हाइकोर्ट के आदेश के बाद रद्द कर दिया गया था, उसके लिए फिर से अधियाचना भेजी जायेगी. बता दें इन परीक्षाओं में शामिल होने के लिए जिन कैंडिडेट ने पूर्व में आवेदन जमा किया था, उन्हें फिर से परीक्षा शुल्क जमा नहीं करना होगा. इस को लेकर दिशा-निर्देश जारी किया जायेगा.


इन परीक्षाओं की फिर से भेजी जायेगी अधियाचना

झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2021-956 पद.

झारखंड डिप्लोमा स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2021-1285 पद.

झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा-2022-583 पद.

झारखंड नगरपालिका सेवा संवर्ग प्रतियोगिता परीक्षा-2022-914 पद.

तकनीकी/विशिष्ट योग्यताधारी स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2022-594 पद

झारखंड इंटरमीडिएट स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2022-991 पद.

झारखंड सचिवालय आशुलिपिक सेवा संवर्ग प्रतियोगिता परीक्षा-2022-452 पद.

झारखंड प्रयोगशाला सहायक प्रतियोगिता परीक्षा-2022-690 पद.

झारखंड स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक (पीजीटी) प्रतियोगिता परीक्षा-2022-3120 पद.

झारखंड मैट्रिक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2022-455 पद.

झारखंड औद्योगिक प्रशक्षिण अधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा-2022-737 पद

झारखंड डिप्लोमा स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2022-176 पद

झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2021-956 पद

झारखंड डिप्लोमा स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2021-1285 पद

झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा-2022-583 पद

झारखंड नगरपालिका सेवा संवर्ग प्रतियोगिता परीक्षा-2022-914 पद

तकनीकी/विशिष्ट योग्यताधारी स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2022-594 पद

झारखंड इंटरमीडिएट स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2022-991 पद

झारखंड सचिवालय आशुलिपिक सेवा संवर्ग प्रतियोगिता परीक्षा-2022-452 पद

झारखंड प्रयोगशाला सहायक प्रतियोगिता परीक्षा-2022-690 पद

झारखंड स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक (पीजीटी) प्रतियोगिता परीक्षा-2022-3120 पद

झारखंड मैट्रिक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2022-455 पद

झारखंड औद्योगिक प्रशक्षिण अधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा-2022-737 पद

झारखंड डिप्लोमा स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2022-176 पद

टैग्स
इस खबर के बारे में
Aprajita  Shila

रिपोर्टर / लेखक

Aprajita Shila

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें