ब्रेकिंग
अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार

Jharkhand Politics: हेमंत सरकार के लिए गले की हड्डी बनते जा रही मंईयां सम्मान योजना, जानें वजह

हेमंत सरकार की मंईयां सम्मान योजना अब उनके लिए गले की हड्डी बनते जा रही है। भाजपा ने सरकार को घेरने की पूरी तैयारी कर ली है। भाजपा ने जल्द किस्त जारी नहीं होने पर राज्यव्यापी आंदोलन की धमकी दे दी है।

मंईयां सम्मान योजना
maiya samman yojna
User1
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

झारखंड में हेमंत सरकार की मंईयां सम्मान योजना एक बार फिर से चर्चा का विषय बन गयी है। जिस योजना के सहारे जेएमएम पार्टी राज्य में अपनी सरकार बना पाई, अब वही योजना उनके लिए गले की हड्डी साबित होते जा रही है। विपक्षी पार्टी लगातार योजना के क्रियान्वयन में कमी निकाल सरकार को घेरने का प्रयास कर रही है। बात इतनी बढ़ गयी है कि भाजपा जल्द ही इसके लिए आंदोलन करने वाली है। आईए जानते है क्या है पूरा मामला

दरअसल, मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के खाते में अभी तक जनवरी महीने की किस्त जमा नहीं हुई है। जबकि हेमंत सरकार ने ये घोषणा की थी कि हर महीने के 15 तारीख को किस्त की राशि खाते में चली जायेगी। अब फरवरी की 15 तारीख आने वाली है। ऐसे में एक तरफ जहां सरकार दो महीने की किस्त एक साथ भेजने की तैयारी में जुट गयी है, वहीँ विपक्षी पार्टी इसे मुद्दा बनकर हेमंत सरकार को घेरने की तैयारी में जुट गयी है। भाजपा ने जल्द किस्त जारी नहीं होने पर राज्यव्यापी आंदोलन की धमकी दे दी है। 

वहीँ, झामुमो प्रवक्ता मनोज पांडेय ने इस पर सरकार का बचाव करते हुए कहा है कि शेरदिल सोरेन ने जब कोई बात ठान ली है तो वो करके ही दिखाएगी। हम भाजपा की तरह जुमलेबाजी नहीं करते हैं। हेमंत सोरेन झारखंड के बेटे हैं। उनका दावा है कि सबको पैसे मिल रहे हैं। किसी महीने में थोड़ा विलंब होता है तो उसकी भरपाई की जाती है। किसी माह में एडवांस भी मिला है। 



इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

User1

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें