ब्रेकिंग
काम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टपटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोरपटना में इंगेजमेंट से पहले युवती अस्पताल में भर्ती, लड़के के खिलाफ केस दर्ज कराने से किया इनकार, क्या है पूरा मामला जानिये?काम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टपटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोरपटना में इंगेजमेंट से पहले युवती अस्पताल में भर्ती, लड़के के खिलाफ केस दर्ज कराने से किया इनकार, क्या है पूरा मामला जानिये?

झारखंड: आग में झुलसकर मां-बेटी की दर्दनाक मौत, शॉर्ट सर्किट से अगलगी की आशंका

KHUNTI: बड़ी खबर झारखंड के खूंटी से आ रही है, जहां एक घर में लगी आग में झुलसकर मां-बेटी की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। स्थानीय लोगों द्वारा

झारखंड: आग में झुलसकर मां-बेटी की दर्दनाक मौत, शॉर्ट सर्किट से अगलगी की आशंका
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

KHUNTI: बड़ी खबर झारखंड के खूंटी से आ रही है, जहां एक घर में लगी आग में झुलसकर मां-बेटी की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। स्थानीय लोगों द्वारा अगलगी की सूचना दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने जबतक आग पर काबू पाया तबतक दोनों मां-बेटी की मौत हो चुकी थी। घटना खूंटी थाना क्षेत्र स्थित अमृतपुर गांव की है।


हादसे की शिकार हुई मां-बेटी की पहचान अमृतपुर गांव निवासी 75 वर्षीय सुशाना कच्छप और उनकी 35 वर्षीय मूक-बधिर बेटी पुष्पा कच्छप के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सोमवार की रात खाना खाने के बाद दोनों मां-बेटी कमरे में सोने के लिए चली गई। इसी दौरान घर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते छोटी सी चिंगारी ने विकराल रूप धारण कर लिया।


स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड के जवानों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तबतक दोनों मां बेटी की आग में झुलसकर मौत हो चुकी थी। पुलिस ने घर से मां और बेटी के शव को निकाला और उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना के बाद इलाके में मातमी सन्नाटा पसर गया है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें