ब्रेकिंग
हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिलBihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिलBihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि

झारखंड : कोल्हान वनक्षेत्र इलाके में इस समय वाहन चलना पड़ेगा महंगा, नक्सलियों ने दी बड़ी चेतावनी

RANCHI : झारखंड में नक्सलियों ने कोल्हान वनक्षेत्र में सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी चेतावनी दी है। नक्सलियों की ओर से इस इलाके में वाहन से सफर करने वाले यात्रियों से यह अपील की ग

झारखंड :  कोल्हान वनक्षेत्र इलाके में इस समय वाहन चलना पड़ेगा महंगा, नक्सलियों ने दी बड़ी चेतावनी
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI : झारखंड में नक्सलियों ने कोल्हान वनक्षेत्र में सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी चेतावनी दी है। नक्सलियों की ओर से इस इलाके में वाहन से सफर करने वाले यात्रियों से यह अपील की गई है कि वे कोल्हान वनक्षेत्र में शाम छह बजे के बाद और सुबह छह बजे से पहले ना आएं। इसके साथ ही सामान ढुलाई या किसी अन्य कार्य में पुलिस या अर्धसैनिक बल को मदद नहीं करें। अन्यथा किसी प्रकार की घटना होने पर वे इसके लिए खुद जिम्मेवार होंगे। 


दरअसल,नक्सलियों के दक्षिणी जोनल कमेटी के प्रवक्ता अशोक ने बताया कि  सीआरपीएफ के हाथीबुरू कैंप में सामान ले जा रहे ट्रैक्टर को 12 सितंबर 2023 को बारूदी सुरंग लगाकर उड़ा दिया गया था। इसमें ट्रैक्टर सवार हेल्पर लोबो गोप की मौत हो गयी थी। जबकि चालक पकलू लोहरा घायल हो गया था। माओवादियों से कोल्हान को मुक्त कराने के नाम पर जनता का शोषण किया जा रहा है। 


इसके साथ ही 51 एमएम और 81 एमएम के गोले बरसाये जा रहे हैं। नक्सलियों के नाम पर आदिवासी जनता को बेरहमी से पीटा जा रहा है। सरजोमबुरू गांव में मुंडा के घर को कब्जा करके वहां कोबरा बटालियन का कैंप बनाया गया है। जिस स्कूल में बच्चे पढ़ते हैं। उसमें कब्जा करके कैंप बना दिया गया गया है।  इस वजह से बच्चों का स्कूल जाना और पढ़ाई- लिखाई पिछले 10-12 महीने से बंद है। नक्सलियों का उद्देश्य जनता को निशाना बनाना नहीं है। अगर ऐसा होता तो उनकी ओर से बुबीट्रेप से बचने के लिए अपील नहीं की जाती। 

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें