ब्रेकिंग
हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिलBihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिलBihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि

झारखंड : भू-धंसान से 5 घर हुए जमींदोज, इधर - उधर भटकने को मजबूर हुए ग्रामीण

DHANBAD : झारखंड के धनबाद बीसीसीएल अग्नि प्रभावित क्षेत्रों में आए दिन भू-धंसान की घटनाएं हो रही है। एक बार फिर यहां तेज आवाज के साथ भयावह गोफ बना। इस गोफ में 5 घर जमींदोज हो गए। घ

झारखंड : भू-धंसान से 5 घर हुए जमींदोज, इधर - उधर भटकने को मजबूर हुए ग्रामीण
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DHANBAD : झारखंड के धनबाद बीसीसीएल अग्नि प्रभावित क्षेत्रों में आए दिन भू-धंसान की घटनाएं हो रही है। एक बार फिर यहां तेज आवाज के साथ भयावह गोफ बना। इस गोफ में 5 घर जमींदोज हो गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस घटना को लेकर आस - पास में भी भय का माहौल कायम हो गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, जिले के सिजुआ जोगता थाना क्षेत्र के जोगता 11 नंबर हरिजन बस्ती का है। बताया जा रहा है कि बीते रविवार के अहले सुबह यहां तेज आवाज के साथ भयावह गोफ बना। इस गोफ में पांच घर जमींदोज हो गए। घर का सामान गोफ में समा गया है। गनीमत ये रही कि जब गोफ बनने की घटना हुई तब घर में कोई नहीं था।


बताया जा रहा है कि, गोफ से जहरीली गैस का लगातार रिसाव हो रहा है। गोफ के कारण आधा दर्जन से ज्यादा घर चपेट‌ में आए हैं। इनके घरों में दरारें आ गई है, जिसके बाद लोग घरों से सामान निकालने में जुटे हुए हैं। इस मामले में स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना के बाद कोई बीसीसीएल अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है। बीसीसीएल प्रबंधन की लापरवाही की वजह से आए दिन इस तरह की घटना हो रही है। वहीं, लोगों के घर पूरी तरह से गोफ में समाने के बाद लोग बाहर भटकने के लिए मजबूर हैं।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें