ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानितमुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित

जंगली हाथी का आतंक: घर की दीवार तोड़कर चट किया 10 बोरा अनाज, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

GUMLA: झारखंड के ग्रामीण इलाकों में जंगली हाथियों का उत्पात जारी है. आए दिन हाथी गांव में घुस जाते हैं और उत्पात मचाते हैं. जिससे ग्रामीणों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है. ताजा मामला गुमला जिले के ड

जंगली हाथी का आतंक: घर की दीवार तोड़कर चट किया 10 बोरा अनाज, ग्रामीणों में दहशत का माहौल
Aprajita  ShilaAprajita Shila|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

GUMLA: झारखंड के ग्रामीण इलाकों में जंगली हाथियों का उत्पात जारी है. आए दिन हाथी गांव में घुस जाते हैं और उत्पात मचाते हैं. जिससे ग्रामीणों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है. ताजा मामला गुमला जिले के डुमरी थाना क्षेत्र का है. जहां जंगली हाथी ने घर की दीवार तोड़ दी. और अंदर घूस 10 बोरा अनाज चट कर लिया. वही पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है.


 बताया जा रहा है शंखसरडीह ग्राम निवासी विजय सिंह के घर की दीवार को एक जंगली हाथी ने रात में ध्वस्त कर दिया. जहां रखे 10 बोरा धान को हादी ने खा कर बर्बाद कर दिया. इस बारे में पीड़ित परिवार ने बताया कि हाथी के हमले में उनलोगों को लगभग 50 हजार रुपए का नुकसान उठाना पड़ा है. विजय सिंह ने बताया कि रात के लगभग तीन बजे के आसपास हाथी आया था. हाथी ने वहां पहुंचकर घर की दीवार को धक्का मारा. उस वक्त उस कमरे में मेरा बेटा सो रहा था, जो वहां से भाग कर हमें इस बार की जानकारी दी. 


जब तक हमलोग कुछ सोचते समझते तबतक हाथी ने दीवार को दो तीन जगह गिरा दिया था. इसके बाद हठी ने खिड़की के ग्रिल को तोड़कर 10 बोरा धान को बाहर निकाल कर खाकर बर्बाद कर दिया. विजय सिंह ने बताया कि दीवार गिरने से पहले उनका बेटा वहां से भाग गया था. जिससे वह बाल बाल बच गया. वही ग्रामीणों द्वारा हो हल्ला मचाने पर हाथी भाग गया. पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है.


टैग्स
इस खबर के बारे में
Aprajita  Shila

रिपोर्टर / लेखक

Aprajita Shila

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें