ब्रेकिंग
पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवालेअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवालेअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा

जहरीली गैस से भरे कुएं में जाते ही बच्चे की मौत, बचाने के लिए उतरे 6 लोगों का भी दम घुटा

GODDA: झारखंड के गोड्डा में एक कुंए सफाई के दौरान हादसा हुआ है. इस हादसे में करीब 6 लोग बेहोश हो गए जबकि एक बच्चे की मौत हो गयी है. बेहोश हुए लोगों को पास के ही हॉस्पिटल भेजा गया ह

जहरीली गैस से भरे कुएं में जाते ही बच्चे की मौत, बचाने के लिए उतरे 6 लोगों का भी दम घुटा
Aprajita  ShilaAprajita Shila|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

GODDA: झारखंड के गोड्डा में एक कुंए सफाई के दौरान हादसा हुआ है. इस हादसे में करीब 6 लोग बेहोश हो गए जबकि एक बच्चे की मौत हो गयी है. बेहोश हुए लोगों को पास के ही हॉस्पिटल भेजा गया है जहां उनका इलाज किया जा रहा है.


यह हादसा जिले के ललमटिया थाना इलाके के राजमहल कोल परियोजना क्षेत्र का है. जहां कुंए सफाई के दौरान 6 लोग बेहोश हो गए जबकि एक बच्चे की मौत हो गयी है.बताया जा रहा है कि बएक ढके हुए पुराने कुएं की साफ सफाई के लिए एक 8 साल का बच्चा कुएं में उतरा लेकिन वह जैसे ही कुएं के अंदर उतरा बेहोश हो गया. जिसके बाद वहां मौजूद लोग बच्चे के घर वालों को इसकी सूचना दी गई. आनन फानन में बच्चे के परिजन और कई गांव के लोग बच्चे को बाहर निकालने के लिए कुएं के अंदर घुसे लेकिन जैसे-जैसे लोग कुएं के अंदर उतरते गए वैसे-वैसे वे जहरीली गैस की चपेट में आते गए और बेहोश होते गए.


इसके बाद गांव वालों ने काफी मशक्कत की और किसी तरह सभी को कुएं से बाहर निकाला. जिसके बाद पता चला कि जो बच्चा कुएं में उतरा था उसकी जान जा चुकी है. वहीं कुएं से बाहर निकाल कर सभी बेहोश लोगों को हॉस्पिटल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी स्थिति देखते हुए गोड्डा रेफर कर दिया.

टैग्स
इस खबर के बारे में
Aprajita  Shila

रिपोर्टर / लेखक

Aprajita Shila

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें