ब्रेकिंग
तेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिलBihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारीफिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचातेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिलBihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारीफिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचा

महासप्तमी पर जामताड़ा में दुर्गा पूजा की धूम, डीसी और एसपी ने बाइक से लिया पूजा पंडालों का जायजा

JAMTARA: शारदीय नवरात्रि का आज सातवां दिन हैं। महासप्तमी के दिन मां दुर्गा के सातवे स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा हो रही है। महासप्तमी के मौके पर सभी पूजा पंडालों में मां के पट

महासप्तमी पर जामताड़ा में दुर्गा पूजा की धूम, डीसी और एसपी ने बाइक से लिया पूजा पंडालों का जायजा
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

JAMTARA: शारदीय नवरात्रि का आज सातवां दिन हैं। महासप्तमी के दिन मां दुर्गा के सातवे स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा हो रही है। महासप्तमी के मौके पर सभी पूजा पंडालों में मां के पट को श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिया गया है। 


इस बार के दशहरा मेले में भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की संभावना जतायी जा रही है क्योंकि पिछले दो-तीन साल से लोग कोरोना से परेशान थे लेकिन अब लोगों में कोरोना का डर खत्म हो गया है। लोगों का मानना है कि माता की कृपा से हम कोरोना पर जीत हासिल कर पाये हैं। इसलिए इस बार लोगों की भारी भीड़ पूजा पंडालों में दोपहर बाद से ही उमड़ने लगी है। 


झारखंड के जामताड़ा में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पूजा पंडालों में देखी जा रही है। पूरा इलाका भक्तिमय हो गया है और माता के गीतों से गूंज रहा है। मां के चेहरे का पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ दर्शन के लिए उमड़ रही है। दुर्गा पूजा को शांति और सौहार्द्रपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर प्रशासन की पूरी टीम लग गयी है। 


खुद डीसी और एसपी इसकी निगरानी कर रहे हैं। डीसी और एसपी ने बाइक से शहर के विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिये। पूजा पंडालों में सीसीटीवी और अग्निशम यंत्र की व्यवस्था किये जाने का भी निर्देश डीसी शशि भूषण मेहरा और एसपी अनिमेष नैथानी ने पूजा समितियों को दिया। पूजा पंडालों के आस-पास भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गयी।     


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें