ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

होली में हुड़दंग किया तो खैर नहीं, झारखंड पुलिस ने बनाया ये प्लान

RANCHI: रंगों के त्योहार होली में अब महज कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। होली के मौके पर विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए झारखंड पुलिस ने अपनी कमर कस ली है और अलर्ट मोड में आ गई है। पुलिस

होली में हुड़दंग किया तो खैर नहीं, झारखंड पुलिस ने बनाया ये प्लान
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI: रंगों के त्योहार होली में अब महज कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। होली के मौके पर विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए झारखंड पुलिस ने अपनी कमर कस ली है और अलर्ट मोड में आ गई है। पुलिस मुख्यालय की तरफ से सभी जिलों के एसपी और थानों को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश जारी किया है। पुलिस के साथ साथ प्रशासनिक अधिकारी भी अपने अपने इलाकों में शांति समिति की बैठें कर रहे है ताकि किसी तरह की कोई हिंसा और अप्रिय घटना नहीं हो।


होली में शांति व्यवस्था भंग न हो इसके लिए पुलिस ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए पूरे राज्य में पांच मार्च से नौ मार्च तक करीब पांच हजार अतिरिक्त बलों की तैनाती गई है। संवेदनशील क्षेत्रों वाले जिलों में टीयर गैस के वाहनों को भी तैनात किया जा रहा है। हजारीबाग, चतरा, गिरिडीह, रांची, जमशेदपुर और देवघर आदि जिले को सांप्रदायिक सौहार्द की दृष्टि से अति संवेदनशील माना जा रहा है। इन जिलों में असामाजिक तत्व सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करते रहे हैं।


हुड़दंगियों से निपटने के लिए सभी 24 जिले में 5 से 9 मार्च तक पांच हजार अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती की गई है। राजधानी रांची में 2000 जवान, जमशेदपुर में आरपीए दो कंपनी, आंसू गैस दस्ता और 25 लाठी बल और टीजी एक यूनिट, धनबाद में 700 जवान, हजारीबाग में आरएपी 6 और 25 लाठी बल, गिरिडीह में 600 लाठी बल और आरएपी 6 कंपनी, बोकारो में 250 जवान, चतरा में 340 जवान,पलामू में 300 जवानों को तैनात किया गया है। 


वहीं विधि व्यवस्था कायम रखने के लिए गोड्डा में 100 जवान, साहिबगंज में 175 जवान, देवघर में 150 जवान, दुमका में 150 जवान, जामताड़ा में 100 जवान, लोहरदगा में 250 जवान, कोडरमा में 200 जवान खूंटी में 100 जवान, चाईबासा में 100 जवान, गढ़वा में 100 जवान, सिमडेगा में 100 जवान, गुमला में 100 जवान, लातेहार में 100 जवान, सरायकेला में 100 जवान, पाकुड़ में 100 जवान और रामगढ़ में 100 जवानों की तैनाती की गई है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें