ब्रेकिंग
हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिलBihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिलBihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि

लोटवा डैम में डूबने से 6 बच्चों की मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा

HAZARIBAGH: झारखंड के हजारीबाग जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां लोटवा डैम में नहाने के दौरान 6 बच्चे डूब गये थे। दो बच्चों का शव पहले ही बरामद कर लिया गया था जबकि अन्

लोटवा डैम में डूबने से 6 बच्चों की मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

HAZARIBAGH: झारखंड के हजारीबाग जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां लोटवा डैम में नहाने के दौरान 6 बच्चे डूब गये थे। दो बच्चों का शव पहले ही बरामद कर लिया गया था जबकि अन्य चार बच्चों की तलाश जारी थी लेकिन अब सभी छह बच्चों के शव को डैम से बरामद कर लिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही इचाक थाना पुलिस मौके पर पहुंची जिसके बाद डूबे बच्चों की तलाश शुरू की गयी थी। 


इचाक थाना क्षेत्र के लोटवा डैम में एक साथ छह बच्चों के डूबने से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि सभी बच्चे लोटवा डैम घूमने आए थे और इस दौरान डैम में नहाने लगे। नहाने के दौरान सभी बच्चे डैम में डूब गये जिसमें 2 बच्चों के शव को बरामद पहले किया गया था और अन्य बच्चों की तलाश जारी थी। गोताखोर ने सभी बच्चों के शव को बरामद कर लिया है। शव के मिलने से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है।  


लोटवा डैम में डूबने वाले बच्चों की पहचान सुमीत, रजनीश, मयंक,प्रवीण गोप, ईशान सिंह और शिवसागर के रूप में हुई है। लोटवा डैम में डूबे सभी बच्चे हजारीबाग के माउंट एग्मोंट स्कूल के छात्र हैं। दो बच्चों के शव को बरामद किया गया था जिसके बाद चार छात्रों की तलाश में गोताखोर जुटे थे। इस दौरान लोटवा डैम के पास लोगों की भीड़ देखी गयी थी। पूरे इलाके में इसी घटना की चर्चा होने लगी थी। घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और प्रशासन के लोग भी मौजूद थे जिसके बाद बच्चों की तलाश शुरू की गयी। देर शाम लोटवा डैम में डूबे सभी बच्चों के शव को गोताखोर ने बरामद कर लिया है।  


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें