ब्रेकिंग
फर्जी GST अधिकारी बनकर 26 लाख की लूट, फिल्मी अंदाज में दिया घटना को अंजाम Bihar News: किनके इशारे पर CO ने किया है हड़ताल...किसका है दबाव ? हाईलेवल जांच के आदेश, ट्रेनी राजस्व अधिकारियों की बर्खास्तगी को हरी झंडीभ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई: घूस लेते पकड़े गए SI सदरे आलम सेवा से बर्खास्तबिहार पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर अवॉर्ड, वीरता और उत्कृष्ट सेवा का सर्वोच्च गौरव; सिर्फ एक बार मिलता है ‘निशान’बेगूसराय में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, 30 बीघा में लगी गेहूं की फसल जलकर राख फर्जी GST अधिकारी बनकर 26 लाख की लूट, फिल्मी अंदाज में दिया घटना को अंजाम Bihar News: किनके इशारे पर CO ने किया है हड़ताल...किसका है दबाव ? हाईलेवल जांच के आदेश, ट्रेनी राजस्व अधिकारियों की बर्खास्तगी को हरी झंडीभ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई: घूस लेते पकड़े गए SI सदरे आलम सेवा से बर्खास्तबिहार पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर अवॉर्ड, वीरता और उत्कृष्ट सेवा का सर्वोच्च गौरव; सिर्फ एक बार मिलता है ‘निशान’बेगूसराय में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, 30 बीघा में लगी गेहूं की फसल जलकर राख

झारखंड विधानसभा चुनाव: गुमला में पोलिंग बूथ पर फायरिंग, एक व्यक्ति की मौत

GUMLA: इस वक्त की बड़ी ख़बर झारखंड विधानसभा चुनाव से जुड़ी हुई आ रही है. गुमला में एक पोलिंग बूथ पर फायरिंग हुई है. सिसई में बूथ नंबर-36 पर फायरिंग की खबर है. बताया जा रहा है

झारखंड विधानसभा चुनाव: गुमला में पोलिंग बूथ पर फायरिंग, एक व्यक्ति की मौत
Khushboo Gupta
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

GUMLA: इस वक्त की बड़ी ख़बर झारखंड विधानसभा चुनाव से जुड़ी हुई आ रही है. गुमला में एक पोलिंग बूथ पर फायरिंग हुई है. सिसई में बूथ नंबर-36 पर फायरिंग की खबर है. बताया जा रहा है कि फायरिंग में तीन लोगों को गोली लगी है. खबर ये भी आ रही है कि गोलीबारी में एक युवक की मौत हो गई है.


बताया जा रहा है कि पोलिंग बूथ पर लोगों की झड़प पुलिसवालों से हो गई. जिसके बाद भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस ने फायरिंग की. पुलिस ने अपने सेल्फ डिफेंस में फायरिंग की जिसमें तीन लोगों को गोली लग गई वहीं एक युवक के मौत की भी खबर आ रही है.


बताया जा रहा है कि फायरिंग के बाद मतदान कर्मी मौके से भाग खड़े हुए. वोटर्स का आरोप है कि उन्‍हें वोट देने से जबरन रोका गया, जिसके बाद लोगों ने यहां पथराव शुरू कर दिया. इधर, चुनाव आयोग ने फायरिंग की इस घटना पर संज्ञान लिया है और पूरे मामले पर रिपोर्ट मांगी है. 


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें