ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

दो दिन की छापेमारी के बाद ईडी ने घूसखोर इंजीनियर बीरेंद्र राम को किया अरेस्ट, देश भर के 24 ठिकानों पर चल रही थी छापेमारी

RANCHI: ग्रामीण कार्य विभाग के मुख्य अभियंता को ईडी ने बुधवार को उनके रांची के अशोक नगर आवास से गिरफ्तार कर लिया। दो दिनों तक हुई देश के 24 अलग-अलग ठिकानों में छापेमारी के दौरान बी

दो दिन की छापेमारी के बाद ईडी ने घूसखोर इंजीनियर बीरेंद्र राम को किया अरेस्ट, देश भर के 24 ठिकानों पर चल रही थी छापेमारी
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI: ग्रामीण कार्य विभाग के मुख्य अभियंता को ईडी ने बुधवार को उनके रांची के अशोक नगर आवास से गिरफ्तार कर लिया। दो दिनों तक हुई देश के 24 अलग-अलग ठिकानों में छापेमारी के दौरान बीरेंद्र राम के अकूत संपत्ति का पता चला। पूछताछ और छापेमारी के कई सनसनीखेज जानकारी के बाद ईडी ने घूसखोर इंजीनियर को गिरफ्तार किया।


छापेमारी के दौरान ईडी को डेढ़ करोड़ से ज्यादा के जेवरात, 30 लाख से ज्यादा नकद मिले। ईडी ने जमशेदपुर लिगरानी थाने में इंजीनियर के खिलाफ घूसखोरी के एक मामले में जांच के लिए इसीआइआर के रूप में दर्ज किया था। ईडी की टीम बीरेंद्र राम को पहले हिरासत के रूप में पूछताछ की फिर उसे बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।


ईडी ने बीरेंद्र राम के पारिवारिक सदस्यों , उनके दिल्ली स्थित सीए मुकेश मित्तल के पारिवारिक सदस्यों के अलावा ठेकेदार अतिकुल्लाह अंसा और आलोक रंजन के ठिकानों पर भी छापेमारी की। अतिकुल्लाह ही घूसखोर इंजीनियर बीरेंद्र राम के लिए पैसे की वसूली करता था। आलोक रंजन ने ईडी की नजर से बचाने के लिए खुद को इंजीनियर का नौकर बताया, लेकिन ईडी के अधिकारियों ने उसे पहचान लिया। 


बीरेंद्र राम ने अपनी काली कमाई को कर्ज के रूप मेंं दिखाया लेकिन कर्ज देने वाले का कोई अस्तित्व ही नहीं है। बीरेंद्र राम महंगी गाड़ियों का और आलीशान घर का शौकीन है। दिल्ली के छतरपुर में 4 करोड़ में खरीदे गए भवन को तोड़कर फिर से उसे आलीशान तरीके से बनाया जा रहा है। पिछले ही महीने उसने अपने पिता गंगा राम के नाम पर संपत्ति खरीदी थी।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें