ब्रेकिंग
अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार

मास्क पहनने पर कांग्रेस विधायक ने दे दिया गज़ब तर्क, कहा.. मैं MBBS डॉक्टर हूं, नहीं पहनता मास्क

DESK : झारखंड की सियासत में फायरब्रांड नेता कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी की जुबान फिर फिसली है. कोरोना बढ़ रहा है ऐसे में सरकार की गाइडलाइन है कि मास्क पहने रहना है. लेकिन जामत

मास्क पहनने पर कांग्रेस विधायक ने दे दिया गज़ब तर्क, कहा.. मैं MBBS डॉक्टर हूं, नहीं पहनता मास्क
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : झारखंड की सियासत में फायरब्रांड नेता कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी की जुबान फिर फिसली है. कोरोना बढ़ रहा है ऐसे में सरकार की गाइडलाइन है कि मास्क पहने रहना है. लेकिन जामताड़ा से कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने मास्क पहनने को लेकर अजीबो गरीब बयान दिया है. 


कांग्रेस विधायक ने कहा कि ज्यादा मास्क नहीं पहनना चाहिए. क्यों नहीं पहनना चाहिए इसको लेकर उन्होंने कुतर्क दिया है. उन्होंने कहा कि मैं खुद एक डॉक्टर हूं, MBBS डॉक्टर हूं, इसलिए बता रहा हूं कि ज्यादा मास्क नहीं पहनना चाहिए. हम कार्बन डायऑक्सइड छोड़ रहे है और उसको ही ले रहे हैं. इससे और बीमार होंगे. 


झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता कोरोना संक्रमित हो गये हैं. इसको लेकर मीडिया ने जब इरफ़ान अंसारी से बात की कि आप मास्क क्यों नहीं पहने हैं. आप प्रतिनिधि है, लोग आपको फॉलो करते हैं, इस पर विधायक ने कहा कि ज्यादा मास्क नहीं पहनना चाहिए. उन्होंने कहा कि मैं विधायक के तौर पर नहीं बल्कि एक डॉ. के तौर पर कह रहा हूं. 


इतना ही नहीं विधायक ने यह भी कहा कि इस थर्ड फेज से ज्यादा डरने की जरूरत नहीं है. अभी जो भी चेक करा रहा है कोरोना संक्रमित निकल जा रहा है. इसलिए डरिये नहीं बीमार हों तो दवा खाइए. इसके डर से घर में कैद न हो जाइये. हालांकि बाद में उन्होंने यह भी कहा कि भीड़भाड़ में जायें तभी मास्क लगाये. 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें