ब्रेकिंग
पटना यूनिवर्सिटी में सीएम के कार्यक्रम में हंगामा, छात्र नेताओं ने की जमकर नारेबाजीअवैध शराब का सुरक्षित ठिकाना बना मुजफ्फरपुर का पताही एयरपोर्ट, 4242 लीटर वाइन जब्त पटना यूनिवर्सिटी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम से पहले हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और शिक्षा मंत्री के सामने नारेबाजीBihar News: SDM कार्यालय में निगरानी का छापा, 70 हजार घूस लेते लिपिक और स्टेनो अरेस्टप्रेमी की पिटाई से नाराज युवती मोबाइल टावर पर चढ़ी, 2 घंटे तक चला 'हाई-वोल्टेज' ड्रामापटना यूनिवर्सिटी में सीएम के कार्यक्रम में हंगामा, छात्र नेताओं ने की जमकर नारेबाजीअवैध शराब का सुरक्षित ठिकाना बना मुजफ्फरपुर का पताही एयरपोर्ट, 4242 लीटर वाइन जब्त पटना यूनिवर्सिटी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम से पहले हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और शिक्षा मंत्री के सामने नारेबाजीBihar News: SDM कार्यालय में निगरानी का छापा, 70 हजार घूस लेते लिपिक और स्टेनो अरेस्टप्रेमी की पिटाई से नाराज युवती मोबाइल टावर पर चढ़ी, 2 घंटे तक चला 'हाई-वोल्टेज' ड्रामा

सीएम हेमंत सोरेन के आवास का टीचर करेंगे घेराव, रांची में जमा होंगे झारखंड के पारा शिक्षक; ये हैं मांग

RANCHI : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास का आज एक बार फिर से घेराव किया जाना है। राज्य के पारा शिक्षक के तरफ से अपनी मांगों को लेकर सीएम आवास घेरने का एलान किया गया है। य

सीएम हेमंत सोरेन के आवास का टीचर करेंगे घेराव, रांची में जमा होंगे झारखंड के पारा शिक्षक; ये हैं मांग
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास का आज एक बार फिर से घेराव किया जाना है। राज्य के पारा शिक्षक के तरफ से अपनी मांगों को लेकर सीएम आवास घेरने का एलान किया गया है। यह आंदोलन एकीकृत सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा के तरफ से किया जा रहा है। इसको लेकर राज्य में पांच वर्ष बाद पारा शिक्षक रांची में जमा हो रहे हैं। 


वहीं,मोर्चा के संजय दूबे ने बताया कि राज्यभर के शिक्षक मुख्यमंत्री आवास के घेराव के लिए मोरहाबादी में जमा होंगे। शिक्षक वहां से जुलूस निकाल कर सीएम आवास के घेराव के लिए जायेंगे। हमलोगों की सरकार से मांग है कि, सहायक अध्यापक को वेतनमान व इपीएफ दिया जाए। इसके साथ ही सेवा शर्त नियमावली लागू होने के बाद जिन शिक्षकों का निधन हुआ है उनके आश्रितों को नौकरी देना और आकलन परीक्षा जल्द आयोजित करना शामिल है। इसके साथ ही अनट्रेंड टीचर को ट्रेनिंग करवाने को लेकर और शिक्षक नियुक्ति में सीटेट को भी मान्यता देने की मांग की जा रही है। 


उन्होंने बताया कि, सरकार उनकी मांगों को लेकर गंभीर नहीं है. सेवा शर्त नियमावली के प्रावधान को भी लागू नहीं किया जा रहा है। शिक्षकों के समक्ष आंदोलन के अलावा कोई विकल्प नहीं था। मांगों के संबंध में विभागीय पदाधिकारी का लेटर लिखा गया था। लेकिन, इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। 


इधर, झारखंड शिक्षा परियोजना द्वारा शिक्षकों को वार्ता के लिए बुलाया गया। मोर्चा के संजय दूबे ने बताया कि वार्ता का पत्र भेजा गया बुलाया गया। उन्होंने कहा महज दो घंटे  पहले सुचना देखर वार्ता कैसे हो सकती है। अब राज्य भर के शिक्षक 17 जून को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंग। 

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें