ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

BJP ने एक्का प्रकरण को लेकर ED को सौंपा ज्ञापन, कहा- आरोपों की हो निष्पक्ष जांच

RANCHI: बीजेपी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पूर्व प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का पर लगे आरोपों की जांच कराने की ED से की है। गुरुवार को ईडी दफ्तर पहुंचे बीजेपी के प्रतिनिधिमंडल पूरे

BJP ने एक्का प्रकरण को लेकर ED को सौंपा ज्ञापन, कहा- आरोपों की हो निष्पक्ष जांच
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI: बीजेपी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पूर्व प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का पर लगे आरोपों की जांच कराने की ED से की है। गुरुवार को ईडी दफ्तर पहुंचे बीजेपी के प्रतिनिधिमंडल पूरे मामले की जांच कराने से संबंधित ज्ञापन ईडी को सौंपा है। इससे पहले बीजेपी के एक प्रतिनिधिमंडल ने राजभवन में जाकर राज्यपाल से पूरे प्रकरण पर CBI जांच कराने की मांग की थी।


बीजेपी ने आरोप लगाया है कि पॉवर ब्रोकर विशाल चौधरी से पूर्व प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का से प्रगाढ़ संबंध थे, जहां उनके आवास पर ही सरकारी फाइलें निपटाई जाती थी। इधर झारखंड सरकार ने इस पूरे प्रकरण पर राजीव अरुण एक्का का तबादला करते हुए पंचायती राज विभाग का सचिव बना दिया है, जिसपर भाजपा ने आपत्ति जताई है।


ED दफ्तर पहुंते प्रतिनिधिमंडल में बीजेपी की प्रदेश उपाध्यक्ष गंगोत्री कुजूर, प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, सह मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह, अशोक बड़ाईक, प्रवक्ता सरोज सिंह, आईटी सेल के स्टेट कन्वीनर राहुल अवस्थी शामिल थे। इससे पहले बीते 6 मार्च को भी प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के नेतृत्व में बीजेपी के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की थी।


बता दें कि बीते 5 मार्च को वीडियो क्लिप जारी करते हुए बीजेपी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने राजीव अरूण एक्का पर व्यवसायी विशाल चौधरी के निजी कार्यालय में सरकारी फाइलों को निपटाने का आरोप लगाया था। जिसके कुछ घंटे बाद ही राज्य सरकार ने एक्का को प्रधान सचिव पद के से हटाते हुए पंचायती राज विभाग का सचिव बना दिया था। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें