ब्रेकिंग
बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्तबिहार में बड़ा हादसा: नालंदा में शीतला अष्टमी मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई लोग घायलबिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियानदेशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर?पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूलीबिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्तबिहार में बड़ा हादसा: नालंदा में शीतला अष्टमी मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई लोग घायलबिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियानदेशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर?पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली

बाल-बाल बची लोगों की जान: देखते ही देखते धराशायी हो गया मोबाइल टावर, चपेट में आने से कई घर तबाह

DHANBAD: बड़ी खबर धनबाद से आ रही है, जहां शनिवार को एक मोबाइल टावर अचानक गिर गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मोबाइल टावर की चपेट में आने से कई घर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त

बाल-बाल बची लोगों की जान: देखते ही देखते धराशायी हो गया मोबाइल टावर, चपेट में आने से कई घर तबाह
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DHANBAD: बड़ी खबर धनबाद से आ रही है, जहां शनिवार को एक मोबाइल टावर अचानक गिर गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मोबाइल टावर की चपेट में आने से कई घर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए जबकि घर में रखे कीमती सामान भी टूट गए। वहीं हादसे के दौरान एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


दरअसल, कतरास थाना क्षेत्र के गुहीबांध में शनिवार को हर दिन की तरह लोग अपने काम में लगे थे, तभी एक मोबाइल टावर टूटकर लोगों की घरों पर जा गिरा। इस घटना के बाद लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इस घटना में ग्रामीणों की लाखों की संपत्ति का नुकसान हुआ है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में मोबाइल कंपनी के खिलाफ गुस्सा देखा जा रहा है। 


ग्रामीणों का कहना है कि जब मोबाइल टावर को लगाया जा रहा था तभी इसका विरोध किया गया था लेकिन मोबाइल कंपनी ने बात नहीं मानी। घटनास्थल के पास एक दूसरा मोबाइल टावर भी मौजूद है, जिसे हटाने की मांग लोग कर रहे हैं। उधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंचे और हालात का जायजा लिया है। गंभीर रूप से घायल एक शख्स को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गनीमत रही की इस हादसे में किसी की जान नहीं गई।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें